Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

ओवरईट‍िंग से बचने के ल‍िए भोजन से पहले हमेशा खुद से पूछें ये 3 सवाल, जवाब में छिपा है सेहत का राज

ओवरईट‍िंग के कारण मेटाबॉल‍िक स्‍ट्रेस, ब्‍लोट‍िंग, हार्टबर्न जैसी समस्‍याएंं हो सकती हैं। ओवरईट‍िंंग की वजह से डाइजेशन भी खराब होता है और कई बीमार‍ियांं जैसे मोटापा या हाई बीपी का खतरा बढ़ सकता है।

ज‍िस तरह कम खाना सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं है, ठीक वैसे ही ज्‍यादा खाने से यानी ओवरईट‍िंग करने से सेहत खराब हो जाती है। जरूरत से ज्‍यादा खाएंगे, तो वजन बढ़ेगा, ब्‍लड शुगर लेवल अन‍ियंंत्र‍ित होगा और हमेशा थकान महसूस होगी। MD Anderson Cancer Center, The University of Texas के मुताब‍िक, ओवरईट‍िंग के कारण आराम करने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। ओवरईट‍िंग के कारण स्‍लीप साइक‍िल खराब होती है, हार्मोन्‍स असंतुल‍ित रहते हैं और नींंद पूरी करने में पर‍ेशानी भी होती है। इतना ही नहीं, ओवरईट‍िंग के कारण मोटापे का श‍िकार हो सकते हैं ज‍िससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ सकता है और आगे चलकर डायब‍िटीज और हाइपरटेंशन जैसी समस्‍याएंं भी हो सकती हैं। ओवरईट‍िंग से बचना चाहते हैं, तो भोजन करने से पहले खुद से तीन सवाल करने जरूरी हैं ताक‍ि सेहत को बेहतर बनाया जा सके। इन सवालोंं को आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

सवाल 1: क्‍या मुझे सच में भूख लगी है?- Am I Really Hungry

ओवरईट‍िंंग से बचने के ल‍िए खुद से यह सवाल करना जरूरी है क‍ि आपको सच में भूख लगी है या यह केवल इमाेशनल ईट‍ि‍ंग है। कई लोग तनाव होने पर जरूरत से ज्‍यादा खाने लगते हैं। कई लोग, तो खाने के समय खाना जरूर खाते हैं भले ही उन्‍हें वाकई भूख हो या न हो।Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि खाना तभी खाएं जब सच में भूख लगी हो। जरूरी नहीं है क‍ि आप रूटीन फॉलो करने के मकसद से खाएं। भोजन को भूख के बगैर खाने से बचना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- Binge Eating Disorder: जरूरत से ज्यादा खाना कौन सी बीमारियों को बढ़ा सकता हैं? डॉक्टर से जानें मैनेज करने के तरीके

सवाल 2: खाने की क्रेव‍िंग है या सच में भूख लग रही है?- Are You Really Hungry Or Is It Craving

ओवरईट‍िंंग से बचने के ल‍िए गौर करें क‍ि आपको सच में भूख लगी है या केवल खाने की क्रेव‍िंग हो रही है। जैसे मुझे मीठा खाना बहुत पसंंद है इसल‍िए बार-बार मीठा खाने की क्रेव‍िंग होती रहती है पर वो मेरे शरीर की जरूरत नहीं है। भूख न लगी हो, तब भी मुझे मीठा खाने का मन करता है। इसी तरह अगर आपको भूख के बगैर क‍िसी खास चीज को खाने का मन कर रहा है, तो उसे भूख न समझें और ओवरईट‍िंग से बचें।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर जमकर जंक फूड खाया? डाइटिशियन से जानें कैसे करें बॉडी डिटॉक्स और रिकवर

सवाल 3: यह सच में भूख है या प्‍यास?- Is It Hunger Or Thirst

overeating-se-kaise-bache

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि हमारा द‍िमाग प्‍यास को भी भूख समझ लेता है। भूख लगने पर और प्‍यास लगने पर द‍िमाग के पास एक जैसा संकेत ही जाता है इसल‍िए हमें प्‍यास लगने पर अक्‍सर यह भ्रम होता है क‍ि हमें भूख लगी है, जबक‍ि हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसल‍िए समय-समय पर पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करना चाह‍िए और ड‍िहाइड्रेशन से बचना चाह‍िए।

न‍िष्‍कर्ष:

ओवरईट‍िंंग की आदत हो गई है, तो भी आप आसानी से इस समस्‍या को दूर कर सकते हैं। गौर करें क‍ि ज‍िसे आप भूख समझ रहे हैं वह कहींं प्‍यास तो नहीं है? इसके अलावा खुद से पूछें क‍ि खाने की क्रेव‍िंग सच में हो रही है या यह केवल भूख है? इसके अलावा इस बात का भी ख्‍याल रखें क‍ि तभी खाएं जब सच में भूख हो।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पानी और दही के साथ इसके अलग-अलग फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2026 18:02 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 10, 2026 18:02 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content