Chia Seeds In Hindi: चिया सीड्स को Salvia hispanica कहा जाता है, जो दिखने में छोटे-छोटे काले सीड्स होते हैं। इन छोटे सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। इतने न्यूट्रिशन होने के कारण कई लोग इसे पानी के साथ लेने को बेहतर मानते हैं, तो कोई दही के साथ लेना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चिया सीड्स को किसके साथ लेना सबसे बढ़िया है, इस बारे में हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad) से बात की। उन्होंने बताया कि चिया सीड्स को दही और पानी के साथ लेना हर किसी के डाइजेशन पर निर्भर करता है।
चिया सीड्स को पानी के साथ लेने के फायदे
सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “आमतौर पर चिया सीड्स को पानी के साथ लेना सबसे हल्का तरीका माना जाता है। पानी में चिया सीड्स को भिगोकर रखने से ये जेल जैसी बन जाता है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी के साथ चिया सीड्स लेने के कई फायदे हैं।”
- पानी के साथ चिया सीड्स लेने से डाइजेशन एक्टिव हो जाता है।
- कब्ज की समस्या कम होती है।
- फाइबर ज्यादा होने के कारण वजन घटाने में मदद मिलती है।
- सेंसेटिव डाइजेशन वाले लोगों को सुबह खाली पेट लेने से फायदा होता है।
- ब्लोटिंग मैनेज करने में मदद मिलती है।
- शरीर हाइड्रेट रहता है।
- Harvard Health में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- लो बीपी में चिया सीड्स खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
चिया सीड्स दही के साथ लेने के फायदे
ऋतिका शर्मा कहती हैं, “जब चिया सीड्स को दही के साथ लिया जाता है, तो गट हेल्थ को बहुत फायदा मिलता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और चिया सीड्स के फाइबर मिलकर पेट की लगभग सभी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। जो लोग चिया सीड्स को दही के साथ खाते हैं, उन्हें ये फायदे नजर आ सकते हैं।”
- वेट लॉस में दही और चिया सीड्स बहुत फायदा करते हैं क्योंकि इससे क्रेविंग्स कम होती है।
- दही में कैल्शियम और चिया सीड्स में मैग्नीनिशियम दोनों मिलकर शरीर की हड्डियों के लिए मजबूत होता है।
- ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मदद करता है।
- दही के साथ चिया सीड्स खाने से स्किन को फायदा मिलता है।
- वर्कआउट के बाद, दोपहर के खाने के बाद चिया सीड्स और दही को बेहतर माना जाता है।
चिया सीड्स को कैसे लें?
ऋतिका शर्मा ने बताया कि एक दिन में एक या दो चम्मच चिया सीड्स लिए जा सकते है। पानी या दही में कम से कम 20 से 30 मिनट भिगोकर रखें। आधे घंटे बाद चिया सीड्स को खाया जा सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे सीधे न निगलें। जिन लोगों को थायराइड, IBS या सेंसेटिव पेट है, उन्हें चिया सीड्स सीमित मात्रा में लेना चाहिए और लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर चिया सीड्स रोजाना ले रहे हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर डाइट प्लान लें क्योंकि कई बार चिया सीड्स के साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हेयर ग्रोथ के लिए चिया सीड्स का उपयोग करने के 5 तरीके
निष्कर्ष
सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा जोर देते हुए कहती हैं कि चिया सीड्स पेट के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है क्योंकि ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स खाने पर एसिडिटी, पेट की समस्याएं हो सकती है। इसे खाने के बाद खूब सारा पानी जरूर पिएं क्योंकि ये पानी बहुत ज्यादा सोखते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि चिया सीड्स को सूखे बिल्कुल भी न लें क्योंकि ये गले में अटक सकते हैं, इसलिए हमेशा भिगोकर ही खाएं।
FAQ
चिया सीड्स कब नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को बीपी लो रहता है या ब्लड थिनर की दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें चिया सीड्स खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को चिया सीड्स लेने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछना चाहिए।Chia seed खाने का सही तरीका क्या है?
चिया सीड्स को पानी, दूथ या दही में भिगोकर लिया जा सकता है क्योंकि इसे पचाना आसान हो जाता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। शुरुआत में एक चम्मच चिया सीड्स लें।चिया सीड गर्म होता है या ठंडा?
चिया सीड्स की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों में लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे गुनगुने पानी, ओट्स या सूप मिलाकर खाया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 10, 2026 16:26 IST
Modified By : Aneesh Rawat Feb 10, 2026 16:26 IST
Modified By : Aneesh RawatFeb 10, 2026 16:26 IST
Modified By : Aneesh RawatFeb 10, 2026 16:26 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Rhitika Sharma