Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पाचन से जुड़ी समस्याएं, ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सीमित मात्रा और सही तरह से चिया सीड्स लेना जरूरी है।

वेट लॉस डाइट हो या फिर हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल करते हैं। चिया सीड्स को एक सुपरफूड माना जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसका सेवन वजन कम करने से लेकर पाचन में सुधार करने जैसी कई समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। भले ही चिया सीड्स सेहत के लिए किसी खजाने से कम न हो, लेकिन ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से इसे खाने से सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है। बहुत ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन कब्ज, पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने के क्या नुकसान हैं और कितनी मात्रा में इसे लेना सही होता है?

ज्यादा चिया सीड्स खाने के नुकसान क्या हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर इन्हें जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि चिया सीड्स की सही मात्रा क्या है और ज्यादा मात्रा में खाने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

1. पाचन से जुड़ी समस्याएं 

चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। सीमित मात्रा में फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर लेने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर जो लोग अचानक ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स खाना शुरू कर देते हैं, उन्हें पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रहे, अगर आप पहली बार चिया सीड्स खा रहे हैं तो कम मात्रा में इसकी शुरुआत करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

इसे भी पढ़ें: चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पानी और दही के साथ इसके अलग-अलग फायदे

2. गले में फंसने का खतरा

चिया सीड्स पानी के साथ मिलने पर अपने वजन से कई ज्यादा लिक्विड सोख लेते हैं और जेल जैसी बनावट बना लेते हैं। अगर इन्हें सूखा ही खा लिया जाए और उसके बाद पर्याप्त मात्रा में पानी न पीया जाए तो कुछ लोगों में गले में फंसने या निगलने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए, किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए।

3. ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम हो सकती है

साल 2024 में Diabetes & Metabolic Syndrome: Clinical Research & Reviews के एक रिसर्च के अनुसार, चिया सीड्स का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति पहले से ही डायबिटीज की दवा या इंसुलिन ले रहा है और साथ में ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करता है तो ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

4. ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है

चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं और कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति पहले से हाई ब्लड प्रेशर की दवा ले रहा है और ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स खाता है, तो ब्लड प्रेशर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना जरूरी है।

साल 2025 में Nutrition Reviews में प्रकाशित स्टडी के अनुसार चिया सीड्स का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों में कमी आती है। इसलिए ब्लड प्रेशर कम करने की दवाएं लेने और लो ब्लड प्रेशर की समस्या में इसे खाने से बचना चाहिए।

Side-effects-of-excessive-chia-seeds-inside

5. एलर्जी की संभावना

हालांकि, चिया सीड्स से एलर्जी होना आम बात नहीं है, लेकिन कुछ लोगों में इसके सेवन से खुजली, स्किन पर रैशेज, सांस लेने में तकलीफ या होंठ और जीभ में सूजन जैसी एलर्जी जैसे रिएक्शन हो सकते हैं। अगर चिया सीड्स खाने के बाद ऐसे कोई लक्षण नजर आएं तो तुरंत इसका सेवन करना बंद कर दें।

6. दवाओं के साथ हो सकता है असर

चिया सीड्स का सेवन कुछ दवाओं के असर को भी प्रभावित कर सकता है। खासकर ब्लड थिनर, डायबिटीज की दवाएं और हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने वाले लोगों को इनका सेवन सावधानी से करना चाहिए। अगर आप किसी गंभीर बीमारी के लिए नियमित दवा ले रहे हैं तो चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: लो बीपी में चिया सीड्स खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

एक दिन में कितना चिया सीड्स लेना चाहिए?

एक दिन में चिया सीड्स किसी हेल्दी व्यक्ति को आमतौर पर 1 से 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स रोजाना लेना काफी माना जाता है। अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं तो 1 चम्मच से शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है ताकि फाइबर आसानी से पच सके और पाचन से जुड़ी समस्याएं न हों।

चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, चिया सीड्स को खाने से पहले 20 से 30 मिनट पहले पानी, दूध या दही में भिगोकर खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इन्हें स्मूदी, ओट्स, दही, सलाह, दलिया या फलों के साथ भी मिलाकर खाया जा सकता है। ड्राई चिया सीड्स सीधे खाने से बचना चाहिए, खासकर अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं।

निष्कर्ष

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, जो सही मात्रा में सेवन करने पर पाचन, दिल की बीमारी, वजन मैनेज करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसलिए, किसी भी फूड की तरह चिया सीड्स का भी संतुलित मात्रा में सेवन करना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या नियमित दवाएं लेते हैं तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से कंसल्ट करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • चिया सीड गर्म होता है या ठंडा?

    चिया सीड्स की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को नेचुरल तरीके से हाइड्रेटेड रखकर अंदर से शरीर को ठंडा और राहत देने में मदद करते हैं।
  • चिया के बीज कौन नहीं खा सकता है?

    चिया सीड्स का सेवन लो ब्लड प्रेशर के मरीज, ब्लोटिंग या पेट की गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों को लेने से बचना चाहिए।

Read Next

बारिश के मौसम में रहना है हेल्दी? डाइटिशियन से जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 22:07 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content