Can We Eat Chia Seeds In Low Blood Pressure In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए चिया सीड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है और चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद भी माने जाते हैं, लेकिन क्या लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोग भी चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या लो ब्लड प्रेशर में चिया सीड्स खा सकते हैं?
क्या लो ब्लड प्रेशर में चिया सीड्स खा सकते हैं? - Can You Eat Chia Seeds With Low Blood Pressure?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर लोगों को चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में इनका सेवन करने से बीपी का स्तर और भी कम हो सकता है, जो गंभीर स्थिति को पैदा कर सकता है।
ऐसे में चिया सीड्स हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में तो सहायक है, लेकिन इसका बुरा असर लो ब्लड प्रेशर के मरीजों पर हो सकता है। ऐसे में इन लोगों को चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी है लो ब्लड प्रेशर की समस्या? डॉक्टर से जानें कैसे करता है यह आंखों को प्रभावित

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के अनुसार, चिया सीड्स का सेवन करना ब्लड प्रेशर (BP) को कम करने में काफी प्रभावी है। यह सिस्टोलिक और डायस्टोलिक, दोनों तरह के ब्लड प्रेशर को काफी कम करता है। इसलिए, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम यानी लो (Low BP) रहता है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए क्योंकि यह उनके ब्लड प्रेशर के स्तर को और अधिक घटा सकता है।
बढ़ता है ब्लड प्रेशर के कम होने का खतरा
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में चिया सीड्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के अत्याधिक कम होने का खतरा बढ़ जाता है, जो एक गंभीर स्थिति हैं। कई बार ब्लड प्रेशर का स्तर अधिक कम होने पर लोगों को चक्कर आने, कमजोरी होने, बेहोशी होने, थकान होने, सिर हल्का होने, काम पर फोकस न कर पाने, शरीर में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन न हो पाने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों के नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें- सुबह चिया सीड्स का पानी पीने से स्किन को कैसे फायदा मिलता है? एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को चिया सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर में इसका सेवन करने से ब्लज प्रेशर के कम होने की स्थिति बिगड़ सकती है, जो गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है। ध्यान रहे, अन्य स्थिति में भी लो ब्लड प्रेशर के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
लो ब्लड प्रेशर के 10 लक्षण क्या हैं?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति को थकान होने, कमजोरी होने, चक्कर आने, सिर हल्का लगने, धुंधला दिखने, उल्टी या मतली जैसा महसूस होने, दिल की धड़कन के तेज होने, भ्रम होने बेहोशी होने, काम पर फोकस करने में परेशानी होने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम होने जैसे कई लक्षण दिख सकते हैं। लो ब्लड प्रेशर के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को चाय, कॉफी, नमकीन, केला, सेब, संतरा जैसे फल, पर्याप्त पानी पिएं, चाहें तो पानी में चुटकीभर नमक डालकर पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, पालक और गाजर जैसी सब्जियां खाएं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।चिया सीड्स रोज खाने के क्या फायदे हैं?
चिया सीड्स में हेल्दी फैट्स और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, हड्डियों को मजबूती देने , ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इसके सेवन के बाद दिनभर में खूब पानी पिएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 13, 2026 15:52 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 13, 2026 15:52 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain