Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सुबह चिया सीड्स का पानी पीने से स्किन को कैसे फायदा मिलता है? एक्सपर्ट से जानें

चिया सीड्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में चिया सीड्स के पानी का सेवन करने से स्किन को नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Drinking Chia Seeds Water In The Morning For Skin In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन की समस्याओं से बचने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को सब्जियां, फल, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। सीड्स को स्वास्थ्य को फायदेमंद माना जाता है, इन्हीं में से एक है चिया सीड्स। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशयम, विटामिन-ई और सी जैसे बहुत से पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है, साथ ही, इसका पानी भी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सुबह चिया सीड्स का पानी पीने से स्किन को कैसे फायदा मिलता है?

सुबह चिया सीड्स का पानी पीने के स्किन के लिए फायदे - Benefits Of Drinking Chia Seed Water In The Morning For The Skin In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सुबह के समय चिया सीड्स का सेवन करना पाचन में सुधार करने, शरीर को हाइड्रेट करने, हड्डियों को मजबूती देने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। चिया सीड्स में मौजूद विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, जिससे स्किन की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

स्किन को हाइड्रेट करे

चिया सीड्स अच्छी मात्रा में पानी को सोख लेते हैं। ऐसे में सुबह के समय चिया सीड्स के पानी का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इससे त्वचा में नेचुरली नमी बनाए रखने और स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ के लिए चिया सीड्स का उपयोग करने के 5 तरीके

benefits of drinking chia seeds water in the morning for skin in hindi 1

स्किन को डिटॉक्स करे

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसके पानी का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

एजिंग से बचाव करे

चिया सीड्स के पानी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें विटामिन-ई, सी और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में सुबह इसके पानी का सेवन करने से स्किन का डैमेज से बचाव करने, त्वचा को नेचुरल रूप से यंग बनाए रखने, झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग से बचाव करने में मदद मिलती है।

स्किन का डैमेज से बचाव करे

चिया सीड्स में हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन के सेल्स का किसी भी तरह के डैमेज से बचाव करने और स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्रीम लगाने के बाद भी स्किन ड्राई रहती है? एक्‍सपर्ट के बताए डाइट टिप्स से पाएं नेचुरल मॉइश्चर

सूजन कम करे

चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा की सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

स्किन को ग्लोइंग बनाए

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को नेचुरली हाइड्रेट करने और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। इससे त्वचा नेचुरली साफ नजर आती है।

सावधानियां

चिया सीड्स का सेवन सीमित मात्रा में भिगोकर ही करना चाहिए। चिया सीड्स को सूखा नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। चिया सीड्स का सेवन करने के बाद पूरे दिन में भरपूर पानी पिएं। इसके अलावा, चिया सीड्स से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

चिया सीड्स के पानी का सेवन करने से स्किन को नेचुरल रूप से हाइड्रेट करने, स्किन को डिटॉक्स करने, एजिंग से बचाव करने, स्किन का डैमेज से बचाव करने, सूजन कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और चिया सीड्स से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चिया सीड्स रोज खाने से क्या फायदा होता है?

    चिया सीड्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनको पानी में भिगोकर खाने से वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, शरीर को एनर्जी देने, स्किन को हेल्दी बनाने, स्किन को डिटॉक्स करने, बालों को हेल्दी बनाने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    हेल्दी स्किन के लिए डाइट में विटामिन-सी से भरपूर संतरा, पपीता, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों, गाजर, ब्रोकली, एवोकाडो, नट्स, चिया सीड्स और दालों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है।
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करे, अच्छी गुणवत्ता की नींद लें, स्किन को मॉइस्चराइज रखें, नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, मेडिटेशन करें, धूप में रहने से बचें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

Read Next

सुबह खाली पेट ये चीजें खा लीं तो दिनभर नहीं होगी कमजोरी, शरीर में आएगी ताकत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 18:22 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 30, 2025 18:22 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content