Tue Sep 15, 2026 | 06:15 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

चिया सीड्स पानी में डालकर पीने से क्या होता है? ये 5 फायदे जानकर आप भी ट्राई करेंगे ये नुस्खा

चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाना शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके अलावा भी इन बीजों के सेवन के कई फायदे हैं। जानते हैं एक्सपर्ट से। 

चिया सीड्स का नाम आते ही लोग सबसे पहले वेट लॉस के बारे में बात करते हैं जबकि इन बीजों में कई ऐसे तत्व हैं जो कि आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं जैसे कि इन बीजों का फाइबर जो कि आंतों की गंदगी को साफ करने में मददगार है। जब आप पानी में चिया सीड्स डालकर लेते हैं तो इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, चिया सीड्स को खाने से फैटी लिवर की समस्या में भी कमी आ सकती है। कैसे? इन तमाम मुद्दों के बारे में हमने विस्तार से जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की।

चिया सीड्स पानी में डालकर पीने से क्या होता है?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं चिया सीड्स को खाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है इसका फाइबर। डॉ. अर्चना जैन कहती हैं कि लगभग 2 चम्मच चिया सीड्स में 10 ग्राम फाइबर होता है। ये फाइबर मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है। हालांकि, समझने वाली बात ये है कि चिया सीड्स का फाइबर शरीर से अतिरिक्त पानी सोख सकता है इसलिए जब आप पानी में मिलाकर इसे खाते हैं तो ये वॉटर बैलेंस करने के साथ एक अच्छे गट फूड के रूप में काम करता है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होता है जैसे-

1. लैक्सेटिव का काम करता है

चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पीने से ये लैक्सेटिव की तरह काम करता है। होता ये है कि इसका फाइबर और पानी दोनों मिलकर कठोर मल में थोक जोड़ने के साथ आंतों से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसकी वजह से होता ये है कि मल मुलायम होकर बाहर हो जाता है। ये उन तमाम लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें कब्ज की समस्या है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए चिया सीड्स कैसे खाएं? डायटीश‍ियन से जानें सही तरीका

2. वेट लॉस में मददगार

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो चिया सीड्स को खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, चिया सीड्स को पानी में मिलाकर लेने से पाचन क्रिया में तेजी आती है और मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। इससे होता ये है कि जो भी आप खाते हैं वो आसानी से पच जाता है। इतना ही नहीं, चिया सीड्स फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर में जमा फैट के कणों को कम करने में मदद करते हैं। इससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है।

1 (7)

3. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए चिया सीड्स को पानी में मिलाकर लेना बेहद फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्ल स्किन से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स का पानी स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। जब आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स को पानी में मिलाकर लेते हैं तो इससे शरीर से टॉक्सिन्स का सफाया हो जाता है जिससे एक खूबसूरत और दमकती स्किन पाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका पानी स्किन को हमेशा हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

4. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में चिया सीड्स का सेवन काफी हद तक मददगार हो सकता है। दरअसल, शुगर पचाने में फाइबर का सेवन काफी हद तक मददगार है। चिया सीड्स, शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर द्वारा शुगर पचाने की गति बढ़ा देते हैं। डायबिटीज में सुबह खाली पेट चिया सीड्स और पानी का सेवन फास्टिंग ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा Food, Science and Nutrional Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार चिया सीड्स में फाइबर बहुत अधिक होता है। यह खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. दिल के लिए फायदेमंद

डॉ. अर्चना जैन कहती हैं दिल के लिए चिया सीड्स का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। Food, Science and Nutrional Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार चिया सीड्स को पानी में मिलाकर लेने से यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे दिल की बीमारियों से बचाव हो सकता है।

निष्कर्ष:

अंत में न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि रोजाना 1 गिलास पानी में 2 चम्मच चिया सीड्स मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपका पाचन क्रिया सेंसिटिव है या IBS जैसी कोई पेट की बीमारी है तो चिया सीड्स के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि जिन लोगों को लो बीपी की दिक्कत है या किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें चिया सीड्स के सेवन से बचना चाहिए।

FAQ

  • चिया सीड्स को कैसे भिगोना है और कितनी देर भिगोना चाहिए?

    चिया सीड्स को आपको रात में सोने से पहले भिगो देना चाहिए और सुबह इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप रात में ये काम नहीं कर पा रहे हैं तो सुबह ही पीने से 2 घंटे पहले चिया सीड्स का सेवन करें।
  • चिया सीड्स को लेने का सही समय क्या है? 

    चिया सीड्स को लेने का सही समय सुबह खाली पेट है हालांकि, आप दिन के बीच में खासकर शाम से पहले नींबू पानी में भी चिया सीड्स को ले सकते हैं।

Read Next

डायबिटीज में चावल खाने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2026 16:08 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 15, 2026 16:08 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content