चिया सीड्स और अलसी के बीजों को लोग सुपरफूड समझकर खाते है। चिया सीड्स में जहां 138 कैलोरी होती है, वहां अलसी में 150 कैलोरी होती है। इन दोनों ही बीजों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन कुछ सेहत से जुड़ी ऐसी स्थितियां हैं जिनमें आपको इन दोनों में से किसी एक का ही सेवन करना चाहिए जैसे अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो चिया सीड्स का सेवन करें लेकिन अगर आपको लो कार्ब्स का सेवन करना है तो आप अलसी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा भी इन दोनों ही बीजों में काफी अंतर है? कैसे? जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट Angelcare-A Nutrition and Wellness Centre की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।
चिया सीड्स और अलसी के बीजों में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि चिया सीड्स और अलसी के बीजों में सबसे बड़ा अंतर खाने के तरीके का होता है। चिया सीड्स के फायदे पाने के लिए आपको इस भिगोकर खाना चाहिए जबकि अलसी के बीजों को आप भूनकर या पीसकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप अलसी के बीजों को आप भिगोकर या दरदरा पीसकर भी खा सकते हैं।
Food Science & Nutrition जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें, तो अलसी में घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) का अनुपात अधिक होता है। इसमें घुलनशील से अघुलनशील फाइबर का अनुपात 20:80 से 40:60 के बीच पाया जाता है। जबकि, चिया सीड्स में अघुलनशील फाइबर (Insoluble Fiber) का हिस्सा बहुत अधिक होता है। 85%–93% अघुलनशील फाइबर और केवल 7%–15% घुलनशील फाइबर होता है।
| तुलना का आधार | चिया सीड्स (Chia Seeds) | अलसी के बीज (Flax Seeds) |
| कैलोरी | 138 कैलोरी | 150 कैलोरी |
| खाने का तरीका | पानी में भिगोकर खाना चाहिए। | भूनकर, पीसकर, भिगोकर या दरदरा पीसकर खा सकते हैं। |
| खाने का सही समय | सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद है। | दिन में कई बार या रात के खाने में भी खा सकते हैं। |
| फाइबर की मात्रा (2 चम्मच में) | लगभग 5 ग्राम | लगभग 7 ग्राम |
| फिटनेस लक्ष्य | वेट लॉस और कैलोरी कंट्रोल करने में मददगार | लो कार्ब डाइट, मसल बिल्डिंग और ज्यादा एनर्जी पाने में मददगार |
| पोषक तत्व | ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर। | ओमेगा-3 (ALA - अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत। |
| पाचन और पेट की सेहत | पानी में भिगोने पर जेल जैसा बनता है, जो मल त्याग को आसान बनाकर कब्ज से राहत देता है। | सामान्य रूप से बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है। |
| स्वास्थ्य स्थितियों में फायदेमंद | शुगर के मरीजों और कब्ज की समस्या में फायदेमंद | हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्मोनल हेल्थ सुधारने और दिमागी थकान वाले कामों में इसका सेवन करना फायदेमंद है। |
चिया सीड्स और अलसी में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है?
1. किसमें कितनी कैलोरी है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन चिया सीड्स और अलसी के बीजों में कैलोरी का अंतर होता है। चिया सीड्स में 138 कैलोरी होती है जबकि अलसी के बीजों में 150 कैलोरी होती है। ऐसे में जब आपको कैलोरी कंट्रोल करना है तो आप चिया सीड्स खाएं। इसके अलावा आप इन स्थितियों में चिया सीड्स खा सकते हैं जैसे
- वेट लॉस में चिया सीड्स खाएं
- मसल बिल्डिंग में अलसी के बीज लें
- ज्यादा एनर्जी के लिए अलसी के बीज खाएं।
- ज्यादा प्रोटीन के लिए अलसी के बीजों का सेवन करें।
2. कौन है ज्यादा फाइबर से भरपूर?
चिया सीड में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जबकि अलसी के बीजों में फाइबर ज्यादा होता है। 2 चम्मच चिया सीड्स में लगभग 5 ग्राम फाइबर होता है जबकि 2 चम्मच अलसी के बीजों में 7 ग्राम फाइबर होता है। इस प्रकार से
- अगर आप वेट कंट्रोल करना चाहते हैं तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
- बेहतर पाचन के लिए आप अलसी के बीजों को खा सकते हैं।
- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद है। पानी में भिगोने पर, चिया सीड्स जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं जो मल को भारी बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
- चिया सीड्स नियमित रूप से मल त्याग को बढ़ावा देते हैं और पेट की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं इसलिए कब्ज में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अलसी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये परेशानियां
3. कौन है ज्यादा ओमेगा-3 से भरपूर?
चिया सीड्स और अलसी के बीज, दोनों ही ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं, लेकिन अलसी के बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) का बेहतरीन सोर्स हैं। जो लोग दिमागी रूप से थकाने वाला काम करते हैं उनके लिए अलसी के बीजों का सेवन ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि, आप दोनों को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चिया सीड्स और अलसी के बीज कब और कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं चिया सीड्स को आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं जबकि अलसी के बीजों का सेवन आप दिन में कई बार कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि चिया सीड्स को भिगोकर खाना ही ज्यादा फायदेमंद है जबकि अलसी के बीजों को आप पीसकर खा सकते हैं। चिया सीड्स को सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद है लेकिन अलसी के बीजों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। अलसी के बीजों में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि एनर्जी बूस्ट करने में मददगार है और इसलिए आप इस रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं।
क्या है ज्यादा फायदेमंद?
अंत में न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं अलसी का सेवन पूरी सेहत के लिए फायदेमंद है। ये पेट से लेकर एनर्जी और हार्मोनल लेवल को भी बैलेंस करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए कैसे खाना चाहिए? बता रही हैं डायटिशियन
निष्कर्ष:
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपको चिया सीड्स खाना चाहिए लेकिन अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो अलसी के बीज खाएं। इसके अलावा वेट लॉस और कब्ज में चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर आप अच्छी हार्मोनल हेल्थ चाहते हैं तो आपको अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। हालांकि, इन दोनों में से किसी का भी ज्यादा मात्रा में सेवन न करें। ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
FAQ
चिया सीड्स और अलसी में से वजन घटाने के लिए क्या बेहतर है?
वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें कैलोरी कम होती है और ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे भूख कंट्रोल करके वेट लॉस में मदद मिलती है।अलसी के बीजों को भूनकर या पीसकर क्यों खाना चाहिए?
अलसी के बीजों को भूनकर या पीसकर खाने से शरीर उन्हें बेहतर ढंग से पचा पाता है और उनके पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है, खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड को।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 16, 2026 17:25 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain