Sat Oct 17, 2026 | 05:46 PM IST

Doctor Verified

वजन घटाने के लिए एक दिन में कितना चिया सीड्स खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Chia Seeds for Weight Loss:  अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स में फाइबर होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है।
वजन घटाने के लिए एक दिन में कितना चिया सीड्स खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानेंवजन घटाने के लिए एक दिन में कितना चिया सीड्स खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

How Much Chia Seeds Per Day to Lose Weight: चिया सीड्स, हेल्दी फूड्स की लिस्ट में शामिल हैं। चिया सीड्स में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन बीजों का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चिया सीड्स, हार्ट हेल्थ और हड्डियों के लिए भी लाभकारी होते हैं। वेट लॉस के लिए चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी वजन घटाने के लिए चिया सीड्स खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, चिया सीड्स में फाइबर अधिक होता है। फाइबर लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और व्यक्ति बार-बार खाने से बच जाता है। लेकिन, वजन घटाने के लिए एक दिन में कितना चिया सीड्स खाना चाहिए (Vajan Ghatane ke Liye ek Din me Kitna Chia Seeds Khana Chahiye)? आइए, इसके बारे में जानते हैं-

वजन घटाने के लिए एक दिन में कितना चिया सीड्स खाना चाहिए?

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “वजन घटाने के लिए आप एक दिन में 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इससे अधिक मात्रा में चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। अगर आप रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स खाएंगे, तो आपको वेट लॉस (Chia Seeds for Weight Loss in Hindi) में काफी मदद मिलेगी।”

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का पानी कब पीना चाहिए? जानें यह वेट लॉस में कैसे है फायदेमंद

weight lossweight loss

क्या चिया सीड्स वाकई वेट लॉस में मददगार है?

डॉ. सुगीता बताती हैं, “चिया सीड्स खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। दरअसल, चिया सीड्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। फाइबर, ओवरइटिंग से भी बचाता है। साथ ही, पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स (Chia Seeds Benefits in Hindi) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।”

वजन घटाने के लिए चिया सीड्स कैसे खाएं?- How to Consume Chia Seeds for Weight Loss

वजन घटाने के लिए आप चिया सीड्स को कई तरीकों से खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर इस पानी में नींबू का रस निचोड़ें। आप रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स ड्रिंक (Chia Seeds Drink) पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। चिया सीड्स और नींबू को एक साथ लेने वजन घटाने में ज्यादा लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- इन तरीकों से सुबह खाली पेट करें चिया सीड्स का सेवन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

चिया सीड्स वेट लॉस में मददगार होता है। आप वजन घटाने के लिए रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, सिर्फ चिया सीड्स से ही वेट लॉस में मदद नहीं मिलती है। वेट लॉस करने के लिए आपको अपनी पूरी डाइट का ध्यान रखना जरूरी होता है। साथ ही, एक्सरसाइज और योग भी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें। 

Read Next

→ वजन कम करने में फायदेमंद हो सकती है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें सेवन?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 13, 2024 10:55 IST

    Modified By : Anju Rawat
  • Sep 13, 2024 10:55 IST

    Published By : Anju Rawat