Thu Oct 15, 2026 | 03:43 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स, जल्‍दी द‍ि‍खेगा असर 

वजन कम करने की प्रक्र‍िया को ज्‍यादा असरदार बनाना है, तो आयुर्वेद‍िक ट‍िप्‍स की मदद ले सकते हैं। आयुर्वेद की मदद से जड़ी-बूटी का प्रयोग ही नहीं बल्‍क‍ि हेल्‍दी डाइट लेने का सही तरीका भी पता चलता है। जानें वेट लॉस ट‍िप्‍स।
आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स, जल्‍दी द‍ि‍खेगा असर 
आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स, जल्‍दी द‍ि‍खेगा असर 

वजन कम करने के ल‍िए लोग तरह-तरह की डाइट ट‍िप्‍स अपनाते हैं। कोई मीठा खाना छोड़ देता है, तो कोई रोटी का सेवन बंद कर देता है, लेक‍िन इतना सब करने के बाद भी जब वजन नहीं घटता, तो लोग थक-हारकर फ‍िर से पुरानी डाइट पर आ जाते हैं। जबक‍ि वेट लॉस एक लंबी प्रक्र‍िया है और इसमें उन्‍हीं ट‍िप्‍स को अपनाना चाह‍िए ज‍िन्‍हें आप लंबे समय तक फॉलो कर सकें। अगर आप भी वजन घटा रहे हैं, तो जानते हैं कुछ आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स जो आपकी वेट लॉस जर्नी को और भी आसान बना सकते हैं। वेट लॉस के ल‍िए आयुर्वेद‍िक ट‍िप्‍स जानने के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

वजन बढ़ने का कारण कफ दोष कम करें

ayurvedic-weight-loss-tips-in-hindiayurvedic-weight-loss-tips-in-hindi

आयुर्वेद के मुताब‍िक जब शरीर में कफ दोष बढ़ता है, तो वजन भी बढ़ता है, शरीर में सुस्‍ती रहती है, भारीपन महसूस होता है और मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा हो जाता है। वजन कम करना है, तो कफ दोष को संंतुलि‍त करें। अगर कफ प्रकृत‍ि है, तो डाइट में जौ, रोस्‍टेड चना, मखाना और पनीर जैसे फूड्स को शाम‍िल करें। जौ में फाइबर होता है। यह पेट को लंब समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। साथ ही रोस्‍टेड चना भी हेल्‍दी स्नैक माना जाता है क्‍योंक‍ि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसी तरह मखाना भी आसानी से पच जाता है और पेट के ल‍िए हल्‍का होता है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से वजन घटाने के ल‍िए क्‍या खाएं और क्‍या नहीं? डॉक्‍टर से जानें

दो मील्‍स खाकर घटाएं

Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि वेट लॉस के ल‍िए द‍िनभर में दो मील्‍स लेना काफी होता है। बार-बार खाएंगे, तो पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ेगा इसल‍िए सुबह और दोपहर को भोजन करें। साथ ही दो मील्‍स के बीच पर्याप्‍त गैप बनाना भी जरूरी है। अगर शाम को ज्‍यादा भूख लगे, तो स्‍टीम क‍िया हुआ सलाद खा सकते हैं। यह हल्‍का होता है और आसानी से पच जाता है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद में बताई गई ये 5 अच्छी आदतें, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

सुबह उठकर गुनगुना पानी प‍िएं

Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि आजकल लोग तरह-तरह की ड्र‍िंक्‍स के बीच कंंफ्यूज रहते हैं। कोई कहता है जीरा वॉटर पीना चाह‍िए, तो कोई वेट लॉस के ल‍िए सौंफ का पानी पीने की सलाह देता है। इसमें कोई शक नहीं है क‍ि हर्ब्स की मदद से वेट लॉस में मदद म‍िलती है, लेक‍िन सुबह उठकर एक ग‍िलास गुनगुना पानी भी वेट लॉस के ल‍िए असरदार है। इससे शरीर में जमा टॉक्‍स‍िन्‍स बाहर नि‍कलते हैं और वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक डाइट प्लान, एक्सपर्ट से जानें वेट लॉस की टिप्स

हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल पर भी फोकस करें

वजन कम करने के ल‍िए केवल डाइट नहीं, बल्‍क‍ि हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल पर भी फोकस करना जरूरी है। न‍ियम‍ित एक्‍सरसाइज, योग, पर्याप्‍त नींद की मदद से शरीर को स्‍वस्‍थ रखने में मदद म‍िलती है। तेज चलना, सूर्य नमस्‍कार जैसे एक्‍ट‍िव‍िटीज से वजन घटाने की प्रक्र‍िया को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। स्‍ट्रेस भी वेट लॉस में रुकावट डाल सकता है इसल‍िए डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज और योग से मन को शांत रखें।

न‍िष्‍कर्ष:

वजन कम करने के ल‍िए कफ दोष को संतुल‍ित करें। डाइट में मखाना, रोस्‍टेड चना, पनीर, जौ जैसे हेल्‍दी व‍िकल्‍प शाम‍िल करें। द‍िनभर में दो मील्‍स लें और सुबह उठकर गुनगुने पानी का सेवन करें।

Read Next

→ मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 13, 2026 17:10 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 13, 2026 17:10 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma