शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म एक प्रक्रिया है जिसमें शरीर खाने को एनर्जी में बदलता है। अनिद्रा, स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और एजिंग वगैरह मेटाबॉलिक हेल्थ को प्रभावित करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक कुछ ऐसी हर्ब्स हैं जो न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती हैंं, बल्कि पाचन को बेहतर बनाने का भी काम करती हैं। ऐसी पांच फायदेमंंद हर्ब्स के बारे में जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
1. अदरक
मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए अदरक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अदरक ब्लोटिंग की समस्या दूर करता है और गट हेल्थ को सपोर्ट करता है। अदरक की चाय पी सकते हैं या अदरक को ड्राई करके पाउडर के फॉर्म में ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नाइट शिफ्ट का मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है बुरा असर, इन 3 तरीकों से करें सुधार
2. त्रिफला
त्रिफला एक असरदार आयुर्वेदिक मिश्रण कहलाता है। यह डाइजेशन और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जाना जाता है। त्रिफला से बाउल मूवमेंट बेहतर होते हैं, न्यूट्रिएंट्स बेहतर ढंग से अब्जॉर्ब होते हैं और मेटाबॉलिक फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। त्रिफला चूर्ण को सुबह खाली पेट पानी के साथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: सुबह की शुरुआत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
3. अश्वगंधा

अश्वगंधा को स्ट्रेस दूर करने की जड़ी-बूटी कहा जाता है। लंबे समय तक जब व्यक्ति स्ट्रेस में रहता है, तो उसका बुरा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है और खान-पान की आदतें बिगड़ जाती हैं। ऐसे में अश्वगंधा स्ट्रेस मैनेज करने के साथ-साथ हार्मोनल बैलेंस में भी मदद करता है जिससे मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट मिलता है। अश्वगंधा के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मी में कितनी चाय ज्यादा होती है? जानें एक दिन में कितने कप पी सकते हैं
4. दालचीनी
दालचीनी की मदद से डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। कुछ स्टडीज में बताया गया है कि दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। दालचीनी को चाय, ओटमील या स्मूदी के साथ मिलाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या रात में सोने से पहले आम खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
5. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, हल्दी की मदद से डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। शरीर में डाइजेशन अच्छा रहेगा और सूजन कम होगी, तो मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल पर इसका अच्छा असर पड़ेगा। चुटकी भर हल्दी को दूध के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
निष्कर्ष:
मेटाबॉलिज्म और पाचन को बेहतर रखने के लिए हल्दी, दालचीनी, अश्वगंधा, त्रिफला और अदरक जैसी प्राकृतिक हर्ब्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे मेटाबॉलिज्म को नेचुरली बूस्ट करने में मदद मिलेगी और बीमारियों से बचाव भी होगा।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 11, 2026 17:45 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 11, 2026 17:45 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma