क्या आपका वजन भी अचानक बढ़ता हुआ नजर आ रहा है? इसका कारण गलत डाइट या एक्सरसाइज की कमी नहीं बल्कि कफ दोष हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर में वात, पित्त और कफ दोष होता है। अगर ये तीनों संतुलित नहीं है, तो बीमारियां हो सकती हैं। इसी तरह ऐसा माना जाता है कि अगर कफ दोष असंतुलित है, तो वजन बढ़ सकता है। कफ दोष पृथ्वी और पानी दो तत्वों से मिलकर बना है और अच्छी सेहत के लिए दोनों का संतुलन जरूरी है। Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया कि गलत डाइट के कारण कफ दोष बढ़ सकता है और व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। इस लेख में समझेंगे कि वजन बढ़ने और कफ दोष के बीच आखिर क्या संबंध है और कफ दोष को कैसे संतुलित कर सकते हैं?
कफ दोष असंतुलन से बढ़ता है वजन- Kapha Dosha Disbalance Cause Weight Gain

- Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया कि कफ दोष और मोटापे का गहरा संबंध है। अगर आप बाहर का खाना बहुत ज्यादा खा रहे हैं, तो कफ दोष बढ़ जाएगा और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
- अगर आप बाहर का तला या ज्यादा मसालों के साथ बना खाना खाते हैं, तो भी कफ दोष बढ़ सकता है।
- दही, लस्सी, दूध, पनीर खाने से भी वजन बढ़ सकता है।
- आलू, मैदे वाली चीजें या ज्यादा कैलोरी वाली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कफ दोष को बैलेंस करने के लिए करें ये उपाय, एक्सपर्ट से जानें फायदे
दिनभर में आठ हेल्दी मील्स का सेवन करें- Eat Eight Healthy Meals In A Day
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध में बताया गया है कि जिन लोगों की प्रकृति में कफ दोष ज्यादा होता है उनका वजन और बीएमआई भी सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। जिन लोगों में कफ दोष ज्यादा होता है, उनका मेटाबॉलिज्म हल्का होता है। Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया कि कफ दोष को संतुलित करने के लिए दिनभर में आठ मील्स लें। दो वॉटर मील्स यानी कुछ लिक्विड पिएं जैसे सूप या हर्बल चाय, दो सलाद मील्स लें, दो फ्रूट मील्स लें और दो सीरियल्स जैसे ओट्स, बाजरा, ज्वार, रागी वाले मील्स लें। इस तरह बढ़ते वजन को कंंट्रोल करने में मदद मिलेगी और कैलोरी इंटेक ठीक से मैनेज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाता है कफ दोष, संतुलित करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
पानी की कमी से कफ दोष बढ़ सकता है- Kapha Dosha Increase With Low Water Intake
Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया कि अगर आप पानी का सेवन कम करते हैं, तो कफ दोष असंतुलित हो सकता है। सर्दियों में हमें प्यास लगती है और दिमाग उसे भूख समझ लेता है जिसके कारण व्यक्ति ज्यादा खाने लगता है। इस वजह से मोटापा बढ़ सकता है। कफ दोष को संतुलित रखने के लिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें साथ ही डाइट में सूप और फ्रूट सलाद जैसे हेल्दी विकल्पों को शामिल करना न भूलें।
निष्कर्ष:
सर्दियों में कफ दोष को संतुलित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, सूप और फ्रूट सलाद को डाइट का हिस्सा बनाएं। साथ ही बाहर का जंक फूड खाने के बजाय दिनभर में आठ हेल्दी मील्स का सेवन करें जिनमें वॉटर मील, फ्रूट मील्स, होल ग्रेन्स मील्स और सलाद मील को शामिल करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: kairalicenters.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 09, 2026 17:12 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 09, 2026 17:12 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma