Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

वात-कफ दोष संतुल‍न के ल‍िए फायदेमंद है सोंठ, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

वात-कफ दोष के संतुलन के ल‍िए सोंठ या शुंठी फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में एनर्जी बढ़ती है। एक्‍सपर्ट का मानना है क‍ि सोंठ का सेवन करने से त्र‍िदोष को दूर करने में भी मदद म‍िलती है। 

आयुर्वेद के मुताब‍िक, सोंठ का सेवन करने से पाचन अग्नि को मजबूत करने में मदद म‍िलती है। यह शरीर में गर्माहट को बढ़ाकर कफ को पतला करता है और वात में दर्द और अकड़न को दूर करता है। सोंठ लगभग हर बीमारी में फायदेमंद होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका सेवन करने से एचबीए1सी और फास्‍ट‍िंग ग्‍लूकोज में सुधार होता है। सोंठ को शुंठी भी कहा जाता है। ड्राई ज‍िंजर और सोंठ अलग है। सोंठ जो बाजार में म‍िल रहा है वो ज्‍यादातर नकली होता है इसल‍िए इसे एक्‍सपर्ट की सलाह लेकर खरीदें। सोंठ डाइजेशन को बेहतर बनाता है। यह वात-कफ शामक है। साथ ही यह त्र‍िदोष को भी दूर करने में मदद करता है। इस लेख में जानेंगे वात-कफ दोष में सोंठ के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

वात-कफ दोष के ल‍िए सोंठ के फायदे- Sonth Benefits In Ayurveda

vata-kapha-dosha-sonth-benefits

  • वात-कफ दोष में पेट में गैस, अपच, पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है। इसे दूर करने के ल‍िए सोंठ का सेवन फायदेमंद है।
  • सर्दी-खांसी, बलगम और गले की खराश को दूर करने के ल‍िए सोंठ का सेवन भी फायदेमंद है।
  • वात दोष में जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने के ल‍िए सोंठ असरदार है।
  • शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए सोंठ का सेवन करना चा‍ह‍िए।
  • वजन कम करने के ल‍िए मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ाने में भी मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- सोंठ, हल्दी और शहद को साथ खाने से स्वास्थ्य को मिलते हैं कई लाभ, इस तरीके से करें सेवन

सोंठ का सेवन कैसे करें?- How To Consume Sonth

Ayurveda Expert Shrey Sharma ने बताया क‍ि बलगम खांसी है, तो शहद के साथ लें। इसे खाने के बाद घी के साथ भी खाने से पहले ले सकते हैं। अगर पाचन को बेहतर करना है या सर्दी से बचना है, तो इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। चाय में भी इसे म‍िलाकर पी सकते हैं। द‍िनभर में एक से दो ग्राम सोंठ पाउडर का सेवन कर सकते हैं। ज्‍यादा मात्रा में सोंठ का सेवन करने से पेट में जलन, एस‍िड‍िटी और मुंह में छाले हो सकते हैं। सब्‍जी, दाल या सूप में सोंठ पाउडर डालकर सेवन कर सकते हैं। द‍िन में एक सोंठ इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

सोंठ और अदरक में फर्क है

Ayurveda Expert Shrey Sharma ने बताया क‍ि अक्‍सर लोग सोंठ को अदरक समझ लेते हैं, लेक‍िन इन दोनों में फर्क है। अदरक पौधे की ताजी जड़ होती है जबक‍ि सोंठ को सुखाकर बनाया जाता है। अदरक को ठंडी प्रकृत‍ि का माना जाता है जबक‍ि सोंठ की तासीर गर्म होती है। पाचन सुधारने के ल‍िए, पेट की गैस दूर करने के ल‍िए या सर्दी-जुकाम होने पर अदरक का सेवन फायदेमंद है जबक‍ि वात और कफ दोष संतुल‍न, जोड़ों के दर्द, अपच में सोंठ का सेवन ज्‍यादा फायदेमंद है।

न‍िष्‍कर्ष:

सोंठ का सेवन करने से वात, कफ और पित्त दोष को दूर करने में मदद म‍िलती है। पाचन अग्नि को मजबूत करने के ल‍िए सोंंठ या शुंठी का सेवन फायदेमंद होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

पेट की जलन और एसिडिटी का रामबाण इलाज है आंवला-मिश्री, जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 11:03 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Feb 12, 2026 11:03 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content