मैं दो साल पहले अपनी बहन के कॉलेज दाखिले के चलते कश्मीर गई थी। पूरे कश्मीर में केसर के फूल देखकर मन खुश होगा। कश्मीर में पहाड़ियों के बीच कई जगह पैदल चलना पड़ता है, कुछ जगहों पर गाड़ियां नहीं जातीं। मुझे यह बात पहले पता नहीं थी और मैं अपने साथ जूते लाना भूल गई, जिसके कारण मुझे सैंडिल पहनकर ही पूरा कश्मीर घूमना पड़ा। इससे मेरी एड़ियां फट गईं। पहले से भी मेरी एड़ियों में दरारे थीं क्योंकि मेरे पैर बहुत ड्राई रहते हैं। यह देखकर मेरे ड्राइवर ने मुझे एक दुकान से केसर दिलाया और कहा कि दीदी इसे पैर पर मलाई के साथ लगाओ, तो फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाएगी।
मैंने तुरंत केसर रख लिया और घर लौटकर इसे मलाई के साथ मिलाकर क्रीम तैयार की। मां ने बताया कि वो चेहरे को साफ करने के लिए मलाई का इस्तेमाल करती हैं, मलाई से चेहरा साफ भी होता है और चेहरे को नमी भी मिलती है। बस फिर क्या था झटपट मैंने क्रीम तैयार कर ली और अब आपके साथ इसका अनुभव शेयर करने जा रही हूं। OnlyMyHealth की खास सीरीज ‘Skin Care Diaries’ में आज मैं आपके साथ अपनी ही अनुभव शेयर करने जा रही हूं। एक्सपर्ट की मदद से समझते हैं कि क्या वाकई मलाई और केसर की क्रीम फटी एड़ियों का आसान इलाज है?
मलाई और केसर से बना ली फुट क्रीम

मैंने फुट क्रीम तैयार करने के लिए एक कटोरी में 4 चम्मच मलाई को केसर के साथ मिक्स किया। फिर इसे हल्का पीस लिया ताकि पेस्ट तैयार हो जाए। इसे मैं सुबह और शाम फटी एड़ियों और हाथ-पैरों पर लगाती हूं। शुरू में कोई खास फर्क महसूस नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे फटी एड़ियां ठीक हो गईं और मेरे पहले पहले से ज्यादा मुलायम हो गए हैं। हर रात को सोने से पहले मैं इस फुट क्रीम का इस्तेमाल करती हूं।
यह भी पढ़ें- Cracked Heels: क्या क्रीम लगाने के बाद भी फटी एड़ियां कर रही है परेशान? डॉक्टर ने बताया Thyroid हो सकता है कारण
एड़ियां फटना वात दोष का लक्षण है
आयुर्वेद में वात शरीर के तीनों दोषों में से एक है। Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया कि मलाई और केसर से बनी क्रीम वात शामक मानी जाती है यानी यह शरीर में बढ़े हुए वात दोष को शांत और संतुलित करने में मदद करती है। वहीं दूसरी ओर मलाई और केसर से बनी फुट क्रीम कफ वर्धक भी है यानी यह कफ दोष को भी संतुलित करने का काम करती है जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। एड़ियों का फटना वात दोष है जिसे मलाई और केसर फुट क्रीम के साथ दूर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- फटी एड़ियों के कारण चलने में हो रही है दिक्कत, एलोवेरा और देसी घी से मिलेगा आराम
स्टडीज क्या कहती हैं?
- Science Direct की एक स्टडी के मुताबिक, केसर का अर्क कोलेजन और हायलूरोनिक एसिड बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है जिससे त्वचा में नमी रहती है और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
- National Library Of Medicine की स्टडी ने पता चलता कि मिल्क पेपटाइड वाली क्रीम लगाने से एक्जिमा के लक्षण दूर होते हैं और बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है।
- दूध या मलाई में लैक्टिक एसिड होता है। Science Direct की एक स्टडी के मुताबिक, त्वचा को मुलायम बनाने के लिए लैक्टिक एसिड असरदार होता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर काम करता है और त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाता है।
यह भी पढ़ें- सूखी-फटी एड़ियों से परेशान हैं? अपनाएं ये नाइट स्किन रूटीन फार्मूला और पाएं राहत
फटी एड़ियों के साथ चेहरे पर भी लगा सकते हैं क्रीम
Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया कि इस क्रीम को फटी एड़ियों पर इस्तेमाल करने के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। चेहरे पर मलाई और केसर की क्रीम लगाने से त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है। क्रीम लगाते समय बस एक बात का ध्यान रखें कि अगर चेहरा ऑयली है, तो इसे न लगाएं। साथ ही चेहरे के टी जोन पर गौर करें। अगर टी जोन भी ऑयली है, तो यह क्रीम न लगाएं। अगर टी जोन ऑयली है, तो दूध और केसर से बनी क्रीम लगाएं, मलाई न लगाएं। मलाई और केसर की क्रीम खासतौर पर सर्दियों में लगाना फायदेमंद होता है। यह क्रीम त्वचा को क्लीन नहीं करती, इससे त्वचा को नमी मिलती है।
निष्कर्ष:
वात दोष के कारण फटी एड़ियां या ड्राई स्किन की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। इससे छुटकारा पाने के लिए मैंने मलाई और केसर से बनी फुट क्रीम का इस्तेमाल किया। Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया कि यह क्रीम फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाई जा सकती है। इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है। बस एक बात का ध्यान रखें कि इसे ऑयली स्किन पर लगाने से बचें। Science Direct और National Library Of Medicine की दो स्टडीज से पता चलता है कि केसर और दूध या क्रीम त्वचा की नमी को बरकरार रखने का काम करते हैं। इस आधार पर इसे फुट क्रीम की तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। सेहत से संबंधित अन्य जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 06, 2026 14:26 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Mar 06, 2026 14:26 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma