Fri Sep 11, 2026 | 06:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

क्या नारियल की मलाई खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल? एक्‍सपर्ट से जानें

नारियल की मलाई सेहत और स्‍वाद दोनोंं को बढ़ाती है। जानें क्या यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है? और इसे खाने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

नारियल की मलाई को कई लोग स्वाद और सेहत दोनों के लिए पसंद करते हैं। गर्मियों में ताजे नारियल की मलाई खाना काफी लोगों को अच्छा लगता है, वहीं कुछ लोग इसे हेल्दी फैट का स्रोत मानते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या नारियल की मलाई खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? खासकर वे लोग जो हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा या दिल की बीमारी से परेशान हैं, उनके मन में इसे लेकर चिंता रहती है। इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

नारियल की मलाई खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

coconut-malai-cause-cholesterol-or-not

नारियल की मलाई में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (Medium Chain Triglycerides) नाम के फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिन्हें शरीर सामान्य फैट की तुलना में अलग तरीके से इस्तेमाल करता है। MCTs जल्दी एनर्जी में बदल सकते हैं और शरीर में लंबे समय तक जमा नहीं रहते। सीमित मात्रा में नारियल या उससे बने उत्पाद खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगी नारियल की मलाई, जानें इस्तेमाल का तरीका

सीमि‍त मात्रा में नार‍ियल की मलाई खाएं

अगर किसी व्यक्ति को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज, फैटी लिवर या मोटापे की समस्या है, तो उन्हें नारियल की मलाई का सेवन ज्‍यादा मात्रा में नहीं करना चाह‍िए। साल 2011 में Nuts And Seeds In Health And Disease Prevention नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट ज्‍यादा होता है, इसलिए इसके कोलेस्ट्रॉल पर असर को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। इस स्‍टडी में पाया गया कि नार‍ियल का तेल खाने से HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। हालांक‍ि इस स्‍टडी में नार‍ियल की मलाई पर जानकारी मौजूद नहीं थी।

यह भी पढ़ें- बासी मुंह खाया मैंने नारियल पानी की मलाई, शरीर में महसूस किए ये बदलाव

नारियल की मलाई में क्या होता है खास?

नारियल की मलाई में हेल्दी फैट, फाइबर और कुछ जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद MCTs को शरीर जल्दी एनर्जी में बदल सकता है। यही वजह है कि कुछ लोग इसे एनर्जी फूड के रूप में भी देखते हैं।

क्या इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

कुछ स्टडीज के अनुसार, सीमित मात्रा में नारियल की मलाई खाने से हर व्यक्ति में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना जरूरी नही है। हालांकि, इसमें सैचुरेटेड फैट होता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

निष्कर्ष:

कोलेस्‍ट्रॉल के ल‍िए नारियल की मलाई पूरी तरह नुकसानदायक नहीं मानी जाती, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। इसमें मौजूद MCTs और हेल्दी फैट्स कुछ फायदे दे सकते हैं, वहीं ज्यादा सेवन कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। इसलिए संतुलित मात्रा में और अपनी हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखकर इसका सेवन करें।

Read Next

एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, थकान भी होगी दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 29, 2026 19:05 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 29, 2026 19:05 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content