Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, थकान भी होगी दूर

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की रिकवरी और थकान को दूर करने के लिए आप महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स के स्थान पर कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। अनार का जूस, नारियल पानी, बनाना शेक और तरबूजका जूस मांसपेशियों को ठीक रखने में मदद करते हैं। 

वर्कआउट या हैवी एक्सरसाइज करने के बाद शरीर को सही तरह से रिकवरी की जरूरत होती है। वर्कआउट के बाद मसल्स में होने वाले दर्द और थकान किसी भी फिटनेस फ्रीक के लिए एक बड़ी चुनौती बनती है। ऐसे में सही पोषण और हाइड्रेशन मांसपेशियों को जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग मांसपेशियों को ठीक करने के लिए महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स और प्रोटीन शेक्स लेते हैं, लेकिन आप नेचुरल और घर में मौजूद चीजों से तैयार ड्रिंक्स का सेवन करके अपने मसल्स को रिकवर कर सकते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि मांसपेशियों की रिकवरी के लिए किन नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए?

मांसपेशियों की रिकवरी के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार मांसपेशियों को रिपेयर करने के लिए आप इन नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

1. अनार का जूस

अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। साल 2024 में Journal of Functional Foods में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अनार का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी को तेज करने और एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। अनार में भरपूर मात्रा में पॉलीफेनोल्स (polyphenols) होते हैं, जो शरीर की एंटीऑक्सीडेंट स्थिति और दिल की सेहत में सुधार करता है, जिससे मसल्स रिकवरी में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में होने वाला दर्द नसों का है या मांसपेशियों का? इन लक्षणों से समझें फर्क

2. नारियल पानी

नारियल पानी को नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पोटैशियम,मैग्नीशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। साल 2025 में World Journal Of Advanced Research and Reviews के अनुसार, नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स मांसपेशियों के काम और नर्व संकेतों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए, नारियल पानी मांसपेशियों की रिकवरी और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का एक नेचुरल और सुरक्षित विकल्प है।

01 - 2026-05-29T142655.292

3. बनाना शेक

केले का शेक मांसपेशियों की रिकवरी के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। केले में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की एनर्जी वापस लाने में मदद करता है। साल 2012 में PLOS.One में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, केले में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसे शुगर और स्टार्च होता है, जो एक्सरसाइज के बाद शरीर की एनर्जी को फिर से भरने में मदद करता है। इसलिए, मांसपेशियों की रिकवरी के लिए इसे शेक के रूप में लेना अच्छा विकल्प हो सकता है ताकि पाचन में आसानी हो और पोषक तत्व जल्दी मिलें।

4. तरबूज का जूस

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। साल 2025 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित स्टडी में क्लीनिकल ट्रायल के अनुसार, एक्सरसाइज से 1 घंटे पहले 710 मिलीलीटर तरबूज का जूस पीने से एक्सरसाइज के 24 घंटे बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द में कमी देखी गई है। तरबूज का जूस मांसपेशियों को रिपेयर करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और हाइपरट्रोफिक प्रतिक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की जकड़न कैसे दूर करें? अपनाएं ये 3 आसान उपाय

निष्कर्ष

यह नेचुरल ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। नियमित रूप से इन ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में मांसपेशियां किसकी कमी से कमजोर होती हैं?

    शरीर में मांसपेशियों कमजोर होना प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी12, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी के कारण होती हैं।
  • मांसपेशियों की कमजोरी के क्या लक्षण हैं?

    मांसपेशियों में कमजोरी होने पर शारीरिक थकान, एनर्जी की कमी और रोजाना के कामकाज करने में मुश्किल हो सकती है।

Read Next

30 की उम्र के बाद हड्डियों की कमजोरी से बचने के ल‍िए खाएंं ये 3 सीड्स, म‍िलेंगे ढेरोंं फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 29, 2026 14:57 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 29, 2026 14:57 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content