अपनी मांसपेशियों को बनाने और उन्हें मजबूत रखने के लिए लोग घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। जिम में वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द और थकान को दूर करने के लिए प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। अपनी मसल्स को अच्छी तरह से रिकवर करने के लिए लोग अच्छे से अच्छा प्रोटीन पाउडर लेने की कोशिश करते हैं। हालांकि, आप अपनी मसल रिकवरी को तेज करने के लिए आयुर्वेद की कुछ जड़ी बूटियों को भी अपने प्रोटीन शेक में शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी हैं जो नॉर्मल प्रोटीन पाउडर को एक सुपरपावर प्रोटीन शेक में बदल सकता है। आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि प्रोटीन शेक को ज्यादा हेल्दी और पावरफुल बनाने के लिए आप कौन-सी जड़ी-बूटियां मिला सकते हैं?
प्रोटीन शेक में कौन-सी 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मिलाएं?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार आप अपने प्रोटीन शेक को ज्यादा पौष्टिक और हेल्दी बनाने के लिए इन जड़ी-बूटियों को शामिल कर सकते हैं-
1. अश्वगंधा
अश्वगंधा आयुर्वेद की सबसे शक्तिशाली जड़ी-बूटियों में से एक मानी जाती है। इसे अक्सर इंडियन जिनसेंग के रूप में भी जाना जाता है। यह आपके शरीर की ताकत बढ़ाने, तनाव कम करने और एनर्जी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आप नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं या मसल्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो प्रोटीन शेक में थोड़ी मात्रा में अश्वगंधा पाउडर मिलाना काफी फायदेमंद माना जाता है। Science Direct की स्टडी के अनुसार, "अश्वगंधा एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है जो खिलाड़ियों की ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में बहुत मदद करती है। इसका सेवन करने से शरीर की ऑक्सीजन क्षमता (VO2max) में सुधार होता है, जिससे जल्दी थकान नहीं होती है। साथ ही, जिम जाने वाले लोगों के लिए यह मांसपेशियों के आकार और वजन उठाने की क्षमता को बढ़ाने में भी काफी असरदार फायदेमंद साबित हुई है, जो इसे मसल रिकवरी के लिए बेहतरीन बनाती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या रोज प्रोटीन शेक पीने से लिवर खराब हो सकता है? सप्लीमेंट लेने से पहले जानें ये सच
कैसे करें सेवन?
अश्वगंधा को अपने प्रोटीन शेक में मिलाने के लिए आधा चम्मच इसके पाउडर को अपने शेक में मिलाएं। इसे दूध या प्लांट-बेस्ड मिल्क के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, आप इसकी मात्रा को सीमित रखें और अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
2. तुलसी
ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा आपको आसानी से मिल जाएगा। तुलसी न सिर्फ पूजनीय होती है, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। Science Direct की स्टडी के मुताबिक तुलसी एक नेचुरल एडेप्टोजेन है, जो तनाव कम करने, एनर्जी बढ़ाने और शारीरिक सहनशक्ति में सुधार करने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण हैवी वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को डैमेज होने से रोकते हैं, जिससे मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है

कैसे करें सेवन
अपने प्रोटीन शेक में तुलसी शामिल करने के लिए आप तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर अपने प्रोटीन शेक में शामिल कर सकते हैं। अगर आप घर पर ही प्रोटीन शेक बनाते हैं तो अन्य चीजों के साथ इसे मिलाकर ब्लेंड कर सकते हैं। सुबह के समय प्रोटीन शेक में तुलसी मिलाकर पीना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बिना पाउडर के बनाएं हाई प्रोटीन शेक, एक्सपर्ट से जानें आसान रेसिपी और फायदे
3. हल्दी
हर भारतीय रसोई में हल्दी का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण मसाले के रूप में होता है। आयुर्वेद में भी इसे एक बेहतरीन औषधि के रूप में माना जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक्टिव तत्व होता है, जो पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। Science Direct के मुताबिक हल्दी का इस्तेमाल मांसपेशियों की रिकवरी के लिए एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है। वर्कआउट के बाद इसका सेवन करने से शरीर के अंदर की सूजन और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने वाले क्रिएटिन काइनेज के लेवल में अच्छी खासी कमी आ सकती है।
कैसे करें सेवन?
प्रोटीन शेक में आप लगभग एक चुटकी से लेकर एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर मिला सकते हैं। अगर आप इसे दूध के साथ ले रहे हैं तो इसमें थोड़ी सी काली मिर्च भी मिलाने से हल्दी के गुणों के अवशोषण बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष
प्रोटीन शेक को सिर्फ प्रोटीन का सोर्स मानना काफी नहीं है, बल्कि आप इसे अपनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद बना सकते हैं। आप अपने प्रोटीन शेक में अश्वगंधा, तुलसी और हल्दी जैसी जड़ी-बूटियों को मिला सकते हैं, जो आपके मसल्स को रिकवर करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
मसल्स रिकवरी के लिए क्या करें?
मांसपेशियों की रिकवरी का मतलब सिर्फ दर्द कम होने का इंतजार करना नहीं है, बल्कि एक्टिव रहना है। पर्याप्त नींद लेना, भरपूर मात्रा में पानी पीना, अच्छा खाना आदि चीजें जरूरी होती हैं।मसल्स कमजोर हो तो क्या खाना चाहिए?
मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए आप प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट से भरपूर संतुलित आहार ले सकते हैं। इसके साथ ही, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स भी खा सकते हैं।मसल्स डैमेज होने का क्या कारण है?
मसल्स डैमेज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हैवी एक्सरसाइज, बिना वार्म-अप के एक्सरसाइज, पोषण की कमी या लंबे समय तक शारीरिक गतिविधियों की कमी होना शामिल है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 05, 2026 13:30 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Mar 05, 2026 13:30 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma