Expert

बिना पाउडर के बनाएं हाई प्रोटीन शेक, एक्सपर्ट से जानें आसान रेसिपी और फायदे

प्रोटीन शेक आजकल फिटनेस और हेल्थ कॉन्शियस लोगों की डेली डाइट का हिस्सा बन चुका है। यहां जानिए, बिना प्रोटीन पाउडर के घर पर प्रोटीन शेक कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बिना पाउडर के बनाएं हाई प्रोटीन शेक, एक्सपर्ट से जानें आसान रेसिपी और फायदे

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो मांसपेशियों को बनाने, टिश्यू को रिपेयर करने, हार्मोन संतुलन बनाए रखने और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। खासतौर पर जो लोग वर्कआउट करते हैं, वजन घटाना या बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए पर्याप्त प्रोटीन लेना और भी जरूरी हो जाता है। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग प्रोटीन के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सहारा लेते हैं। हालांकि, सभी के लिए प्रोटीन पाउडर फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों को इससे पाचन की समस्या, गैस, एक्ने या लिवर पर असर जैसी परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही, लंबे समय तक सिंथेटिक सप्लीमेंट्स का सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में घर पर बने नेचुरल प्रोटीन शेक एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं। इस लेख में डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानिए, घर पर प्रोटीन शेक कैसे बनाएं?

घर पर प्रोटीन शेक कैसे बनाएं? - How To Make A Protein Shake At Home Without Powder

प्रोटीन शेक बनाने के लिए आपको 2-3 खजूर (बीज निकालकर), आधा कप ओट्स, 1 केला (कटा हुआ), 1 कप दूध (सोया दूध या बादाम दूध का भी उपयोग कर सकते हैं), 1 चमच पीनट बटर और 1 कप पानी (गाढ़ा शेक चाहते हैं तो पानी की मात्रा कम रखें) चाहिए होगा।

  • सबसे पहले, खजूर के बीज निकाल लें और उसे टुकड़ों में काट लें। ओट्स, केला, दूध और पीनट बटर को तैयार कर लें। इन सभी को मिक्सिंग जार में डालें।
  • अब सभी सामग्री को अच्छे से ब्लेंडर या मिक्सर में डालें और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। यदि शेक बहुत गाढ़ा लगे तो आप इसमें पानी डालकर उसे पतला कर सकते हैं।
  • शेक को अच्छे से मिक्स करने के बाद, उसे गिलास में डालें और तुरंत पियें।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें 

इस शेक में इस्तेमाल हुआ खजूर एनर्जी का अच्छा सोर्स है और यह पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। खजूर शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान करता है और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। ओट्स में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, इसके अलावा ओट्स वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। केला एक शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है और प्रोटीन शेक के स्वाद को भी बढ़ाता है। दूध प्रोटीन का सोर्स है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन D और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी होते हैं और पीनट बटर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

How To Make A Protein Shake

इसे भी पढ़ें: शरीर की ताकत बढ़ाने में फायदेमंद है काले चने का प्रोटीन शैक, जानें रेसिपी और फायदे

प्रोटीन शेक के फायदे - Benefits of Protein Shake

1. मांसपेशियों को मजबूत करे

इस प्रोटीन शेक में हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन सोर्स जैसे दूध, पीनट बटर, ओट्स और खजूर शामिल हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनका विकास करने में मदद करते हैं।

2. शरीर को मिले एनर्जी

खजूर और केला में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है। यह शेक वर्कआउट से पहले या बाद में सेवन करने के लिए परफेक्ट है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह ताजगी और एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स होता है।

3. वजन कंट्रोल करे

ओट्स और पीनट बटर जैसे सामग्री पेट को भरा रखते हैं, जिससे आपको भूख कम लगती है। यह वजन कंट्रोल में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

4. शरीर को मिलें जरूरी पोषक तत्व

यह शेक आपको सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स प्रदान करता है। यह शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद विटामिन C और आयरन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यह शेक आपकी त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

निष्कर्ष

यह बिना प्रोटीन पाउडर के प्रोटीन शेक न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। यह शेक घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, अगर आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, शरीर को एनर्जी देना चाहते हैं, या वजन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह शेक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • प्रोटीन की कमी से क्या होता है?

    प्रोटीन की कमी से शरीर में कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। सबसे पहले मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और थकान जल्दी महसूस होती है। बाल झड़ने लगते हैं, स्किन ड्राई हो जाती है और नाखून कमजोर हो जाते हैं। बच्चों में विकास रुक सकता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। 
  • प्रोटीन शेक में क्या-क्या डालना चाहिए? 

    प्रोटीन शेक में दूध या प्लांट-बेस्ड मिल्क (जैसे बादाम या सोया दूध) लिया जा सकता है। प्रोटीन के लिए पीनट बटर, दही, ओट्स, चिया सीड्स, या भुने हुए चने डाल सकते हैं। एनर्जी और स्वाद के लिए केला, खजूर, शहद या ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 
  • प्रोटीन शेक कब पीना चाहिए? 

    प्रोटीन शेक पीने का सबसे अच्छा समय आपकी फिटनेस और डेली रूटीन पर निर्भर करता है। यदि आप वर्कआउट करते हैं, तो प्रोटीन शेक वर्कआउट के बाद 30 मिनट के भीतर पीना सबसे प्रभावी होता है, क्योंकि इस समय मांसपेशियों को रिकवरी और पोषण की सबसे अधिक जरूरत होती है। वजन बढ़ाने वालों के लिए इसे रात में भी लिया जा सकता है।

 

 

 

Read Next

सत्तू वजन घटाने में फायदेमंद होता है या वजन बढ़ाने में? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer