Is Sattu Good For Weight Loss or Gain in Hindi: सत्तू खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सत्तू में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर तंदुरस्त रहता है और आपको शारीरिक ऊर्जा मिलती है। सत्तू खाना गर्मियों में काफी लाभकारी होता है। गर्मियों के मौसम में लोग सत्तू की ड्रिंक और शरबत बनाकर भी पीते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलती है और शरीर तरोताजा महसूस करता है।
सत्तू में पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। कुछ लोग सत्तू को लेकर अक्सर कंफ्यूज्ड रहते हैं कि सत्तू खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। बहुत से लोग सत्तू को वजन घटाने के लिए खाना पसंत करते हैं तो वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सत्तू खाने या पीने से वजन कंट्रोल और कम होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सत्तू खाने से वजन घटता है या बढ़ता है?
दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा के मुताबिक सत्तू खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। सत्तू खाना एक मिली-जुली प्रक्रिया है, जो आपके वजन को बैलेंस रखने में मदद करती है। सत्तू खाने से वजन बैलेंस (How Sattu is Good to Manage Weight in Hindi) रहता है। इसे खाने से उन लोगों का वजन बढ़ता है, जिनका वेट सामान्य से कम होता है और जिन लोगों का वजन जरूरत से ज्यादा है या वे मोटापे से परेशान हैं उनका वजन घटता है। सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसे खाने से मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं। मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए सत्तू काफी जरूरी है। सत्तू खाने से मसल बिल्ड होती हैं, जिससे शरीर को एक अच्छा आकार मिलता है।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद
सत्तू खाना वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है। सत्तू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसे दूध या पानी में मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद, ड्राई फ्रूट्स और नट्स आदि मिला सकते हैं। सत्तू मसल ग्रोथ के साथ-साथ मांसपेशियों की रिकवरी में भी मददगार होता है। अगर आपका वजन कम है तो निश्चित तौर पर आप सत्तू को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप चाहें तो सत्तू का चीला, पराठा आदि खाने के साथ ही शरबत भी पी सकते हैं।
वजन घटाने में भी लाभकारी
सत्तू खाना वजन घटाने में भी लाभकारी साबित होता है। सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। इसे खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इसे खाने से बाद आपकी भूख कम हो जाती है। इसे खाने से आपका पेट हेवी लगता है, जिसे खाने से खाने की क्रेविंग कम होती है। सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसे खाने से न तो आपको क्रेविंग होती है और न ही इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें - क्या डायबिटीज रोगी सत्तू का शरबत पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान
सत्तू खाने के अन्य फायदे
- सत्तू खाना सेहत के लिए तरीकों से फायदेमंद होता है।
- सत्तू खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है साथ ही स्टैमिना भी अच्छा रहता है।
- इसे खाना आपके पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा रहता है। इससे पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, जिससे गैस, अपच आदि नहीं होती है।
- सत्तू शरीर में जमा टॉक्सिन्स और गंदगी को निकालने में मददगार साबित होता है।
- सत्तू मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करके कैलोरी घटाने में मददगार माना जाता है।
FAQ
क्या रोजाना सत्तू पीने से वजन बढ़ता है?
सत्तू को रोजाना पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा सत्तू पीने से शरीर में फैट अतिरिक्त फैट जमा होता है। खासकर अगर आप सत्तू में दूध और चीनी मिलाते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है।एक दिन में कितना सत्तू खाना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबिक आमतौर पर आपको एक दिन में 2 से 3 चम्मच यानि दिनभर में 30 ग्राम तक सत्तू खाना चाहिए। इससे ज्यादा सत्तू खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।हर रोज सत्तू पीने से क्या होता है?
रोजाना सत्तू पीने से आपकी शारीरिक ऊर्जा और शक्ति बढ़ती है। इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है साथ ही साथ मेटाबॉलिज्म तेज होता है।