Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

Doctor Verified

क्या रोजाना सत्तू पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Benefits of Drinking Sattu: गर्मियों में कई लोगों को रोज सत्तू पीना पसंद होता है। लेकिन क्या इसका सेवन रोज करने से वजन बढ़ सकता है।   

Does Sattu Help In Weight Loss: गर्मियों में डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वातावरण का तापमान ज्यादा होने से बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में डाइट में हाइड्रेट करने वाली चीजों को ज्यादा शामिल किया जाता है। साथ ही उन चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद करती हैं। गर्मियों में सत्तू का सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह लू से बचाने में भी मदद करता है। सत्तू में प्रोटीन भी अधिक होता है। इसका सेवन करने से प्रोटीन का डेली इनटेक भी पूरा हो जाता है। कुछ लोग मसल्स बनाने के लिए भी रोज सत्तू का सेवन करते हैं। लेकिन क्या रोज सत्तू पीने से वजन बढ़ सकता है? क्या वेट लॉस के लिए सत्तू अवॉइड करना जरूरी है? इस बारे में हमें जानकारी दी बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस ने। 

sattu

क्या रोज सत्तू पीने से वजन बढ़ सकता है? Does Drinking Sattu Daily Lead To Weight Gain

सत्तू को जौ और भुने हुए चने से तैयार किया जाता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बॉडी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। अगर आप कम मात्रा में सत्तू का सेवन करते है, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। सत्तू के सेवन से वजन बढ़ना इसकी मात्रा और सेवन के तरीके पर निर्भर करता है। 

सत्तू के सेवन से वजन कैसे बढ़ सकता है? How Drinking Sattu Helps To Gain Weight

सत्तू में कैलोरी के साथ प्रोटीन भी अधिक पाया जाता है। अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में रोज किया जाए, तो यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को मसल्स गैन करती होती है, उन्हें सत्तू रोज पीने की सलाह दी जाती है। अगर सत्तू का सेवन ज्यादा कैलोरी वाली चीजों जैसे कि घी और चीनी के साथ किया जाए, तो इससे वजन बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- रोज इन 4 तरीकों से करें सत्तू का सेवन, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद 

सत्तू के सेवन से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं- Health Benefits of Consuming Sattu

वेट मैनेज करने में मदद मिलती है

अगर आप पानी या दूध में सत्तू मिलाकर लेते है, तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। क्योंकि इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। लेकिन अगर आपको वजन बढ़ाना है, तो आप घी या मीठे के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। 

पोषक तत्वों से भरपूर 

सत्तू आपके लिए बैलेंस डाइट का हिस्सा हो सकता है। इसमें फाइबर होने के साथ प्रोटीन, विटामिन्स, मैग्नीशियम और आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। यह बॉडी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने में भी मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन कम करने के लिए सत्तू को डाइट में इस तरह करें शामिल, जल्द दिखेगा असर

शरीर को ठंडा रखे

सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसके रोज सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने और पेट की गर्मी शांत करने में मदद करता है। सत्तू पीने से बॉडी एक्टिव और एनर्जेटिक भी रहती है। 

पाचन को स्वस्थ बनाए

सत्तू में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से आपको पाचन संबंधित समस्याओं में भी राहत मिलेगी। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। 

Read Next

क्‍या कटहल खाने से गैस और कब्‍ज की समस्‍या होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 02, 2024 18:50 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content