Chana Sattu Drink Recipe In Hindi: हमारी डेली डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होना जरूरी है। यह मांसपेशियो के विकास और मरम्मत के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा हार्मोन्स को एंजाइम बनाने और बॉडी को एक्टिव रखने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। कई फिटनेस फ्रिक अपनी प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए सप्लिमेंट लेते हैं। लेकिन मार्केट के इन प्रोटीन पाउडर में प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं। जो हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान कर सकते हैं। इसकी जगह आप काले चने से बना सत्तू ले सकते हैं। चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है, बल्कि हमारे पूरे शरीर को फायदा मिलता है। अपने दिनभर के प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए आप सत्तू ड्रिंक ले सकते हैं। यह एक अच्छा पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक होने के साथ प्रोटीन का हेल्दी ऑप्शन भी है। चना सत्तु ड्रिंक के फायदे और रेसिपी पर बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें सत्तू ड्रिंक के फायदे और रेसिपी।
चन्ना सत्तू ड्रिंक बनाने की विधि- How To Make Chana Sattu Drink
सबसे पहले 1 कप चने को भून लें। हल्का ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। अब इस पाउडर को टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें। सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास ठंडा दूध या पानी लें। इसमें 2 चम्मच सत्तू का पाउडर मिलाएं और मिठास के लिए शहद मिलाएं। इसे बोतल में डालकर अच्छे से मिलाएं और ठंडा-ठंडा एंजॉय करें।
सेहत के लिए चना सत्तू ड्रिंक के फायदे- Health Benefits of Chana Sattu Drink
पाचन तंत्र स्वस्थ रखे- Helps In Digestion
पाचन स्वस्थ बनाए रखने के लिए सत्तू ड्रिंक फायदेमंद है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में मदद करता है। सत्तू के सेवन से शरीर में पोषक तत्व भी अच्छे से सोख पाते हैं। साथ ही यह गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।
वेट लॉस में मदद करे- Helps In Weight Lose
अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप अगले मील में कम कैलोरी इनटेक करते हैं। वेट मेंटेन करने के लिए आप इसे पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक की तरह भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए पिएं चने के सत्तू की ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
किडनी के लिए फायदेमंद- Good For Kidney Health
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी सत्तू फायदेमंद है। यह एंजाइम को फिल्टर करने और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में भी मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं- Good For Bone Health
हड्डियों के विकास के लिए भी सत्तू फायदेमंद माना जाता है। यह घनत्व बढ़ाने और हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। इसके सेवन से हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या में भी राहत मिलती है।
मांसपेशियों के विकास में मदद करे
सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे इसके सेवन से मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। इसे वर्कआउट के बाद लेने से रिकवरी में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए पिएं सत्तू ड्रिंक, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही सत्तू लेना शुरू करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version