Expert

Baisakhi 2024: बैसाखी पर क्यों खाया जाता है सत्तू, जानें इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

सिख समुदाय के लोग नए साल के रूप में बैसाखी का त्योहार मनाते हैं। बैसाखी के त्योहार पर नई फसल कटने की खुशी में सत्तू खाया जाता है। आइए बैसाखी के मौके पर जानते हैं सत्तू खाने के फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Baisakhi 2024: बैसाखी पर क्यों खाया जाता है सत्तू, जानें इससे सेहत को मिलने वाले फायदे


Baisakhi Celebrations 2024: दुनियाभर में पंजाबी और सिख समुदाय के लोग बैसाखी के दिन नए साल का त्योहार मनाते हैं। इस साल बैसाखी का त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। बैसाखी के दिन पंजाब की गली, चौराहों और कई भवनों में बहुत ही उत्साह के साथ मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, कई तरह के पकवान मेहमानों के लिए बनाए जाते हैं। बैसाखी के दिन सत्तू दान करने और खाने की परंपरा सदियों के चली आ रही है। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैसाख और ज्येष्ठ महीने में शीतलता प्रदान करने से सत्तू का सेवन किया जाता है। दिल्ली के झंडेवालान के पंडित और ज्योतिषाचार्य आचार्य सुरेंद्र पाठक की मानें तो सत्तू का संबंध सूर्य से है। सिख समुदाय के लोगों के बीच मान्यता है कि बैसाखी के दिन सत्तू खाने और सत्तू का दान करने से सूर्य देव की कृपा-दृष्टि परिवार वालों पर पड़ती है। आज जब पूरा देश बैसाखी का त्योहार मना रहा है, तो हमको बताने जा रहे हैं, सत्तू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।

सत्तू का सेवन करने के फायदे- Health Benefits of Sattu

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह का कहना है कि भारत जैसे देश में लोग कई तरह के सत्तू का सेवन करते हैं। कुछ जगहों पर जौ का सत्तू इस्तेमाल होता है, तो कुछ जगहों पर लोग चने के सत्तू का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। सत्तू का सेवन शरबत, परांठे, लड्डू और सलाद में मिलाकर कर सकते हैं। आपको सत्तू के स्वाद को अपनी जुबान के स्वाद के साथ बैलेंस कर सकते हैं।  आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

sattu-health-benefits-ins

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है सत्तू- Sattu reduces cholesterol

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं रोजाना सत्तू का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं में फंसने वाला गंदा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और हार्ट से संबंधित परेशानियों का खतरा कम होता है।

2. वजन घटाने में मददगार- Sattu For Weight Loss

गर्मियों में वजन घटाने के लिए सत्तू काफी फायदेमंद होता है। सत्तू में हाई फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। डाइटिशियन का कहना है कि सत्तू का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए, तो यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। जिसकी वजह से आपको एक्स्ट्रा स्नैक्स खाने की क्रेविंग नहीं होती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप रोज पीती हैं ये खास इम्यूनिटी बूस्टर चाय, जानें फायदे और रेसिपी

sattu benefits

3. पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त- Sattu Good for Digestive System

सत्तू का फाइबर पाचन संबंधी परेशानियों को भी ठीक करता है। रोज सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन करने से मल त्याग में सुधार होता है। इससे पेट को साफ करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह कब्ज और एसिडिटी की प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढ़ेंः लेमनग्रान, तुलसी और पुदीने की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

4. शरीर को अंदर से रखता है ठंडा

बढ़ती गर्मी में सत्तू का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद मिलती है। रोज सुबह सत्तू पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। डाइटिशियन के मुताबिक खाली पेट सत्तू पीने से पेट और शरीर को ठंडक का एहसास होता है, जो गर्मियों में बहुत जरूरी है। दरअसल सत्तू की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में सत्तू पीना फायदेमंद माना जाता है।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

गर्मि‍यों में तुलसी का चूर्ण खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version