Doctor Verified

गर्मि‍यों में तुलसी का चूर्ण खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

Tulsi Churna Benefits: तुलसी का चूर्ण खाने से पाचन संबंध‍ित समस्‍याएं दूर होती हैं। जानें इसके अन्‍य फायदे और चूर्ण बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मि‍यों में तुलसी का चूर्ण खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका


Tulsi Churna Ke Fayde: तुलसी हमारे शरीर के ल‍िए क‍िसी औषधी से कम नहीं है। तुलसी में अनेक गुण हैं, जो शरीर की कई समस्‍याओं को दूर कर सकती है। आयुर्वेद‍िक उपचार में तुलसी का बहुत प्रयोग होता है। हार्ट और डाइजेस्‍ट‍िव हेल्‍थ के ल‍िए तुलसी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मुंह के रोग हों या त्‍वचा का इंफेक्‍शन, तुलसी की मदद से सभी समस्‍याएं दूर हो जाती हैं। बहुत से लोग तुलसी का चूर्ण बनाकर खाते हैं। दरअसल तुलसी की पत्तियां का स्‍वाद हल्‍का कड़वा होता है इसल‍िए इसका सेवन करना हर क‍िसी के ल‍िए आसान नहीं होता। लेक‍िन चूर्ण का सेवन कोई भी कर सकता है। इसल‍िए कई घरों में तुलसी का चूर्ण बनाकर रख ल‍िया जाता है और वह महीनों काम आता है। इस लेख में हम जानेंगे तुलसी का चूर्ण बनाने का तरीका और इसके फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

tulsi churna recipe

तुलसी का चूर्ण खाने के फायदे- Tulsi Churna Health Benefits 

  • तुलसी के चूर्ण में व‍िटाम‍िन-सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स और अन्‍य पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इस चूर्ण को खाकर शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ती है।
  • तुलसी का चूर्ण खाने से वात दोष को न‍ियंत्र‍ित करने में मदद म‍िलती है।
  • तुलसी का चूर्ण खाने से मानस‍िक तनाव को कम करने में मदद म‍िलती है। 
  • तुलसी के चूर्ण का सेवन करने से पाचन क्र‍िया सुधरती है और डाइजेशन संबंध‍ित समस्‍याएं नहीं होतीं। 
  • इस चूर्ण का सेवन करने से उच्‍च रक्‍तचाप को कम करने में मदद म‍िलती है और मुंह की दुर्गंध से छुटकारा म‍िलता है। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में अच्‍छे हाजमे के ल‍िए मां बनाती हैं यह खास चूर्ण, आप भी झटपट इसे करें तैयार 

तुलसी का चूर्ण बनाने का तरीका- How to Make Tulsi Churna 

तुलसी हमारे शरीर के ल‍िए बेहद गुणकारी है। तुलसी में व‍िटाम‍िन-सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, फ्लैवनॉयड्स आद‍ि पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। तुलसी में एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं। तुलसी को डाइट का ह‍िस्‍सा बनाना बेहद फायदेमंद है। जान‍िए तुलसी का चूर्ण बनाने का आसान तरीका-      

सामग्री:

  • तुलसी की पत्तियां 
  • म‍िश्री 
  • अजवाइन 

व‍िध‍ि:

  • तुलसी की पत्तियों को धोकर सुखा लें। 
  • जब पत्तियां धूप में सूख जाएं, तो उसका पाउडर बना लें। 
  • अब इसमें म‍िश्री का पाउडर म‍िला दें। 
  • म‍िश्रण में अजवाइन पाउडर म‍िलाएं और आपका चूर्ण तैयार है। 
  • तुलसी के चूर्ण को साफ कंटेनर में स्‍टोर करें।  

तुलसी का चूर्ण कैसे खाएं?- How to Eat Tulsi Churna 

  • गुनगुने पानी के साथ तुलसी का चूर्ण खा सकते हैं। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है। 
  • तुलसी के चूर्ण को गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं।
  • भूख न होने पर, अध‍िक गर्मी में और दवाओं के साथ चूर्ण का सेवन नहीं करना चाह‍िए।    
  • फलों के साथ भी आप चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। 
  • तुलसी के चूर्ण का सेवन खाली पेट या खाने के बाद क‍िया जा सकता है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

शरीर की ताकत बढ़ाने में फायदेमंद है काले चने का प्रोटीन शैक, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version