गर्मियों में अच्‍छे हाजमे के ल‍िए मां बनाती हैं यह खास चूर्ण, आप भी झटपट इसे करें तैयार

Churna For Digestion: हाजमे को बेहतर बनाने और गर्म‍ियों में पाचन को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए जान‍िए घर पर झटपट चूर्ण को बनाने का सही तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में अच्‍छे हाजमे के ल‍िए मां बनाती हैं यह खास चूर्ण, आप भी झटपट इसे करें तैयार


Churna For Digestion: मेरे घर के बड़ों को अक्‍सर कान्‍सट‍िपेशन की श‍िकायत रहती है। इस वजह से मेरी दादी एक खास चूर्ण बनाया करती थीं, जि‍से अब मेरी मां तैयार करती हैं। मां का कहना है क‍ि चूर्ण हमारे हाजमे के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। उनके पास पेट की समस्‍याओं को दूर करने के कई अच्‍छे नुस्‍खे मौजूद हैं। जैसे उन्‍होंने मुझे बताया क‍ि जब आपको पेट में भारीपन महसूस हो, तो एक इलायची को मुंह में दबा लेना चाह‍िए। जैसे-जैसे इलायची का रस पेट में जाएगा, भारीपन दूर हो जाएगा। मेरी मां कई चीजों को म‍िलाकर चूर्ण तैयार करती हैं ज‍िसे गुनगुने पानी के साथ या यूं ही हाथ में लेकर खा ल‍िया जाता है। यह चूर्ण इतना असरदार है क‍ि अब, तो मेरे र‍िश्‍तेदार भी मां से इसकी रेस‍िपी पूछने लगे हैं। तो च‍ल‍िए आपको बताती हूं होममेड हाजमे वाला चूर्ण बनाने का तरीका और इसके फायदे। 

homamde churna recipe

घर पर चूर्ण बनाने का तरीका- How to Make Homemade Churna 

सामग्री:

  • अमचूर पाउडर 
  • काला नमक 
  • अजवाइन 
  • हींग 
  • भुना जीरा 
  • सौंफ 
  • म‍िश्री 

व‍िध‍ि:

  • सभी सामग्री को एक बाउल में म‍िला लें।
  • इस म‍िश्रण को पीसकर महीन पाउडर बना लें। 
  • चुटकी भर हींग को म‍िश्रण में म‍िलाएं। 
  • अब इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्‍टोर करें।
  • चूर्ण का ड‍िब्‍बा ड्राई होना चाह‍िए, वरना चूर्ण गीला होने पर खराब हो सकता है।   

इसे भी पढ़ें- घर पर इस तरह बनाएं आयुर्वेदिक हिंग्वाष्टक चूर्ण, नियमित सेवन से दूर हो सकती हैं आपकी ये 8 समस्याएं 

चूर्ण खाने का तरीका- How to Eat Churna  

आमतौर पर, हाजमे का चूर्ण खाने का सबसे साधारण तरीका है कि आप उसे पानी के साथ मिलाकर खा सकते हैं। एक गिलास पानी में आधी छोटी चम्‍मच चूर्ण मिलाकर उसे पी लें। आप चूर्ण को नींबू के रस के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। नींबू का रस पाचन को बेहतर बनाता है और चूर्ण का सेवन भी आसान हो जाता है। कुछ लोग चूर्ण को गर्म दूध के साथ भी लेते हैं। चूर्ण का सेवन खाने के पहले किया जाता है, ताकि यह आपकी पाचन क्रिया को सुधारने में मदद कर सके। आमतौर पर, यह भोजन के आधे घंटे से पहले लिया जाता है।  

हाजमे का चूर्ण खाने के फायदे- Digestive Powder Benefits 

हाजमे का चूर्ण खाने से पाचन क्र‍िया को सुधारने में मदद म‍िलती है। हाजमे वाला चूर्ण खाने से ये फायदे हो सकते हैं- 

  • हाजमे वाला चूर्ण खाने से पाचन क्र‍िया को सुधारने में मदद म‍िलती है। इससे पेट में पाचन क्र‍िया को सक्रि‍य बनाया जा सकता है और भोजन को पचाने में सामान्‍य से अध‍िक समय नहीं लगता।     
  • हाजमे का चूर्ण गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसको खाने से पेट की गैस, एसिडिटी और जलन कम हो जाती है।
  • हाजमे का चूर्ण खाने से कब्ज की श‍िकायत को दूर करने में मदद म‍िलती है।
  • हाजमे का चूर्ण वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है क्योंकि यह पाचन क्रिया को सुधारकर, अनियमित भोजन के कारण होने वाली समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

अगर आप क‍िसी गंभीर बीमारी के मरीज हैं, तो चूर्ण का सेवन करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।   

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

Glass Skin पाने के लिए अपनाएं ये 9 टिप्स, मिलेगा नेचुरल निखार

Disclaimer