Doctor Verified

कब्ज से लेकर बेहतर पाचन तक! सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये पंचसकार चूर्ण, जानें बनाने का तरीका

आयुर्वेद में कब्ज, पाचन से जुड़ी समस्याओं और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए आप पंचसकार चूर्ण का सेवन कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से लेकर बेहतर पाचन तक! सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये पंचसकार चूर्ण, जानें बनाने का तरीका


आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां है, जो न सिर्फ शरीर को बीमारियों से बचाता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में कई औषधीयों का सेवन अक्सर साथ में करने से उसके फायदे दोगुने हो जाते हैं, और कई समस्याओं से राहत पाने में ज्यादा मदद मिलती है। आयुर्वेद में ऐसे कई चूर्ण हैं, जिसे लोग नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जिनमें पंचसकार चूर्ण भी शामिल है। यह चुर्ण 5 जड़ी-बूटियों को मिलाकर तैयार किया जाता है, जिसमें सौंठ, सौंफ, सनाय की पत्तियां, सेंधा नमक और हरड़ शामिल है। आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं की पंचसकार चूर्ण के क्या फायदे होते हैं और इसकी रेसिपी क्या है?

पंचसकार चूर्ण के फायदे - Benefits of Panchsakar Churna in Hindi

पंचसकार चूर्ण एक बेहतरीन औषधि है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होती है-

1. कब्ज से राहत

पंचसकार चूर्ण का सेवन कब्ज की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह नेचुरल तरीके से कब्ज को दूर करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद सनाय की पत्तियां एक पावरफूल रेचक होती हैं, जो आंतों की सफाई में फायदेमंद होती हैं।

2. पाचन को बढ़ावा दें

इस चूर्ण में मौजूद सौंठ, हरड़ और सौंफ जैसे पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भूख बढ़ती है और खाना ठीक से पचता है। यह आपके अग्नि को बढ़ावा देता है, और अपच की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सफेद मूसली चूर्ण के फायदे: थकान, कमजोरी और यौन स्वास्थ्य के लिए असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी

3. गैस और ब्लोटिंग से राहत

नियमित रूप से इस चूर्ण का सेवन आपको गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिला सकता है। यह चूर्ण वात दोष को कम करता है, जिससे पेट की गैस, ऐंठन और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

4. लिवर को डिटॉक्स करें

इस चूर्ण में मौजूद हरड़ और सेंधा नमक आपके शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह लिवर और आंतों को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

5. वजन घटाने में फायदेमंद

नियमित रूप से इसचूर्ण का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फेट बर्न करने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

6. पीरियड क्रैम्प्स से राहत

पंचसकार चूर्ण में मौजूद हरड़ और सौंठ का महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इस चूर्ण को खाने से हार्मोन संतुलित होते हैं, जो पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शतावरी चूर्ण के फायदे: महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है शतावरी

पंचसकार चूर्ण कैसे बनाएं? - How to Make Panchsakar Churna at Home in Hindi

सामग्री-

  • सौंठ का पाउडर- 50 ग्राम
  • सौंफ- 50 ग्राम
  • सनाय की पत्तियां- 50 ग्राम
  • सेंधा नमक- 25 ग्राम
  • हरड़ का पाउडर- 50 ग्राम
panchsakar-churna-ke-fayde-inside

बनाने की विधि-

  • पंचसकार चूर्ण बनाने के लिए सभी सामग्रियों को अच्छी तरह साफ करें और धूप में सुखा लें।
  • अगर आप पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सुखाने की जरूरत नहीं है।
  • इसके बाद सभी सूखी सामग्रियों (जिनका पाउडर नहीं है) को अलग-अलग पीस लें।
  • अब सभी पिसी हुई चीजों को एक बड़े बर्तन में अच्छे से मिलाएं।
  • इस मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।

पंचसकार चूर्ण का सेवन कैसे करें? - How to Use Panchsakar Churna in Hindi?

यह चूर्ण आपको एसिडिटी, कब्ज और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है, लेकिन, इसे सही तरीके से खाना जरूरी है।

  • इस चूर्ण का सेवन आप रोजाना 1 से 3 ग्राम यानी आधे से एक छोटा चम्मच कर सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले गुनगुने पानी या दूध के साथ खाएं।
  • कब्ज की समस्या होने पर इसकी मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।

निष्कर्ष

पंचसकार चूर्ण एक बहुत ही फायदेमंद आयुर्वेदिक औषधीय चूर्ण है, जो पाचन को बेहतर रखने के साथ पेट, लिवर की सफाई, कब्ज से राहत एसिडिटी को कम करने और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा मात्रा में इस चूर्ण का सेवन दस्त और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।
Imager Credit: Freepik

FAQ

  • कमजोर पाचन को मजबूत कैसे करें?

    कमजोर पाचन को मजबूत करने के लिए मसालेदार खाने से बचें, गर्म पानी पिएं, दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड खाएं, क्योंकि इनमें अच्छे बैक्टीरिया होते है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • कब्ज किसकी कमी से होता है?

    कब्ज की समस्या आमतौर पर शरीर में फाइबर, पानी और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होता है। इसके अलावा, कुछ दवाएं या स्वास्थ्य स्थितियां भी कब्ज की समस्या का कारण बन सकती हैं।
  • कौन सा भोजन कब्ज रोकता है?

    कब्ज रोकने के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं, जिसमें फल, सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज शामिल हैं। इसके साथ ही खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 

 

 

Read Next

व्हीटग्रास पाउडर: वजन कम करने से लेकर खूबसूरत स्किन और बालों तक, जानें इसके सेवन के 5 फायदे

Disclaimer

TAGS