
Pudina Churna Recipe: दिन बढ़ने के साथ पारा भी तेजी से बढ़ रहा है। लोग लू और पेट की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। गर्मी के कारण पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप पेट को राहत देने वाली चीजों का सेवन नहीं करेंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं। गर्मी में पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए पुदीना चूर्ण का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीना में मेंथॉल होता है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। पुदीने का चूर्ण खाने से अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं। पुदीना का सेवन करने से भूख भी बढ़ती है। स्किन इंफेक्शन होने पर भी पुदीने का चूर्ण खाना फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखेगा। पुदीने का चूर्ण खाने से ताजगी का एहसास होता है। इस लेख में जानेंगे पुदीने का चूर्ण बनाने का तरीका और फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
पुदीने का चूर्ण बनाने का तरीका- Pudina Churna Recipe
पुदीने का चूर्ण बनाने का तरीका बेहद आसान है। आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
सामग्री:
ताजे पुदीने के पत्ते
विधि:
- पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाए।
- धोने के बाद पत्तों को एक साफ कपड़े पर फैलाकर सुखा लें।
- पुदीने के पत्तों को धूप में 2 से 3 दिनों तक सुखाएं।
- सूखे पत्तों को हाथों से तोड़कर या क्रश करके छोटा-छोटा कर लें।
- इसके बाद, सूखे पत्तों को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
- पुदीने के पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें ताकि कोई मोटे टुकड़े न रह जाएं।
- पुदीने के चूर्ण को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।
पुदीने का चूर्ण खाने के फायदे- Pudina Churna Health Benefits
- पुदीना चूर्ण गैस्ट्रिक जूस और एंजाइमों का स्त्राव को बढ़ाकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
- पुदीने का चूर्ण एसिडिटी और पेट की गैस जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है।
- पुदीना चूर्ण मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- पुदीना चूर्ण में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को बीमारी और इंफेक्शन से बचाते हैं।
- पुदीने का चूर्ण मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। इसे आप माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीने के चूर्ण को कैसे खाएं?- How to Eat Pudina Churna
- एक चुटकी पुदीना चूर्ण को सीधे खा सकते हैं और इसके बाद पानी पी सकते हैं। यह पाचन को सुधारता है और मुंह की दुर्गंध दूर करता है।
- रोजाना 1-2 चम्मच पुदीना चूर्ण का सेवन पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
- एक चम्मच पुदीना चूर्ण को एक गिलास ठंडे पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह ताजगी और ठंडक प्रदान करता है।
- एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच पुदीना चूर्ण और नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- एक चम्मच पुदीना चूर्ण दही में मिलाकर खा सकते हैं। यह स्वाद को बढ़ाता है और पाचन में मदद करता है।
- पुदीना चूर्ण को हरी चटनी में मिलाकर स्वादिष्ट चटनी तैयार कर सकते हैं।
- सलाद पर पुदीना चूर्ण छिड़क सकते हैं। यह सलाद का स्वाद बढ़ाता है और ताजगी लाता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
आयुर्वेद के अनुसार सेंधा नमक खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version