Doctor Verified

कब्‍ज और पाचन की समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए खाएं बेल का चूर्ण, एक्‍सपर्ट से जानें रेसिपी

Bael Churna Recipe: बेल का शरबत स्‍वाद‍िष्‍ट और सेहतमंद होता है, उसी तरह बेल का चूर्ण खाने से भी सेहत को कई लाभ म‍िलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्‍ज और पाचन की समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए खाएं बेल का चूर्ण, एक्‍सपर्ट से जानें रेसिपी


Bael Churna Recipe: गर्मि‍यों में आपने ठंडा-ठंडा बेल का शरबत, तो जरूर प‍िया होगा। बेल के शरबत को पीने से शरीर को ठंडक म‍िलती है। बेल फल की तासीर ठंडी होती है। बेल का फल पाचन संबंध‍ित समस्‍याओं में फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से डाइजेस्‍ट‍िव हेल्‍थ अच्‍छी रहती है। साथ ही बेल के चूर्ण में मौजूद व‍िटाम‍िन्‍स और खन‍िज की मदद से इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में भी मदद म‍िलती है। शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के ल‍िए भी बेल का चूर्ण फायदेमंद माना जाता है। शरीर को व‍िषाक्‍त पदार्थों से बचाने के ल‍िए भी बेल का चूर्ण फायदेमंद होता है। इस लेख में हम जानेंगे बेल का चूर्ण खाने के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।   

bael churna recipe benefits

बेल का चूर्ण कैसे बनाएं?- How to Make Bael Churna

बेल फल का चूर्ण बनाने का तरीका बेहद आसान है- 

सामग्री:

बेल फल कच्‍चा या पका हुआ 

विधि:

  • सबसे पहले, ताजे और अच्छे बेल फलों का चयन करें।
  • बेल का फल न ज्‍यादा कच्‍चा होना चाह‍िए और न ज्‍यादा पका हुआ होना चाह‍िए।
  • बेल फल को अच्छे से धो लें ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी च‍िपकी न रह जाए।  
  • बेल को छोटे टुकड़ों में काट लें ताक‍ि सुखाने में आसानी हो। 
  • बेल फल के टुकड़ों को सूती कपड़े पर फैला दें और धूप में सूखने दें।    
  • सूखे हुए बेल के फल को म‍िक्‍सी में पीसकर चूर्ण बना लें। 
  • तैयार चूर्ण को एयरटाइट कंटेनर में भर लें और सूखी जगह पर रखें।   

बेल के चूर्ण को कैसे खाएं?- How to Eat Bael Churna 

  • बेल के चूर्ण को पानी, दही या दूध के साथ म‍िलाकर खाया जा सकता है। 
  • इसे खाने से पाचन की समस्‍याओं जैसे गैस, कब्‍ज और एस‍िड‍िटी से छुटकारा म‍िलता है।   
  • एक ग‍िलास पानी में 1 चम्‍मच बेल का चूर्ण म‍िलाएं और पी लें। 
  • द‍िन में एक बार और सुबह खाली पेट बेल के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।  
  • 1 चम्‍मच बेल के चूर्ण को 1 चम्‍मच शहद में म‍िलाकर सुबह खाली पेट ल‍िया जा सकता है। 

बेल चूर्ण को खाने के फायदे- Bael Churna Benefits  

  • बेल में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। व‍िटाम‍िन-सी की मदद से इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। 
  • बेल में व‍िटाम‍िन-ए भी पाया जाता है ज‍िससे आंखों की सेहत और त्‍वचा को भी बेहतर बनाया जा सकता है। 
  • बेल का चूर्ण खाने से हड्ड‍ियों को मजबूती मिलती है, इस चूर्ण में कैल्‍श‍ियम पाया जाता है।    
  • बेल के चूर्ण में पोटैश‍ियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्‍वों की मदद से मांसपेश‍ियों और नर्व फंक्‍शन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। 
  • बेल के चूर्ण में डायटरी फाइबर पाया जाता है। इससे पाचन क्र‍िया सुधरती है और कब्‍ज से राहत म‍िलती है।   
  • बेल के चूर्ण में फ्लेवोनोइड्स और कैरोटिनॉयड्स पाए जाते हैं। शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के ल‍िए यह चूर्ण फायदेमंद होता है। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

image credit: reddit.com, flixcart.co, amazon.com

Read Next

फैटी लिवर से जूझ रहे थे अरुण झांब, हेल्दी डाइट की मदद से कुछ ही महीनों में ठीक हुई समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version