Expert

क्‍या रोज सत्तू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है? एक्‍सपर्ट से जानें

चने को पीसकर बनने वाला सत्तू स्‍वाद में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होता है। लेक‍िन इसे रोज खाना सेहतमंद है या नहीं, इसका जवाब हमें आगे म‍िलेगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या रोज सत्तू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है? एक्‍सपर्ट से जानें


Is It Okay To Consume Sattu Daily: फरवरी खत्‍म होने के साथ गर्मी में तेजी होने लगी है। इस मौसम में लोग सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू चना और अन्य साबुत अनाज के मिश्रण से बनाए जाने वाला आटा है। कुछ इलाकों में सत्तू को बंगाल ग्राम, सोयाबीन और बाजरे से बनाते हैं। वहीं कुछ इलाकों में इसे तो गेहूं, चावल और बंगाल ग्राम को भून कर बनाया जाता है। सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर पाया जाता है। इसल‍िए इसे वेट लॉस के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। डायब‍िटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेक‍िन रोज इसे डाइट में शाम‍िल करना क्‍या सेहत के ल‍िए ठीक है? इस सवाल का जवाब हम आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

sattu side effects

क्‍या रोज सत्तू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है?- Is It Okay To Consume Sattu Daily

डाइटीश‍ियन सना गिल ने बताया क‍ि क‍िसी भी चीज का रोज सेवन करना फायदेमंद नहीं माना जाता। कुछ लोग सत्तू को म‍ील से र‍िप्‍लेस कर देते हैं। लेक‍िन ऐसा करना ठीक नहीं है। सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, लेकिन इसमें अन्य पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए सिर्फ सत्तू पर ही निर्भर रहना पूरी तरह से पौष्टिक नहीं हो सकता। अगर आप रोज सत्तू खाते हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे- 

  • बाजार में बि‍क रहे सत्तू में अधिक मात्रा में तेल या चीनी मिली होती है, जो अधिक कैलोरी का कारण बन सकती है। अधिक कैलोरी खाने से वजन बढ़ सकता है और वेट मैनेजमेंट प्रभाव‍ित होता है।
  • सत्तू में फाइबर की अधिक मात्रा होने से कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि गैस, एसिडिटी या पेट दर्द।
  • कुछ लोग सत्तू या उसमें पाए जाने वाले किसी अन्य तत्वों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं और उन्हें सत्तू खाने से एलर्जी हो सकती है।
  • ज‍िन लोगों को गॉल ब्‍लैडर में स्‍टोन होता है, उन्‍हें भी सत्तू खाने से बचना चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में पानी की कमी से बचने के लिए पिएं 'सत्तू मसाला पानी', जानें रेसिपी और घर पर ताजा सत्तू बनाने का तरीका

एक द‍िन में क‍ितना सत्तू खा सकते हैं?- How Much Sattu To Consume In A Day

सत्तू का सेवन सुबह या शाम कभी भी क‍िया जा सकता है। लेक‍िन इसे रोज खाने के ल‍िए सत्तू की सही मात्रा का पता होना चाह‍िए। डाइटीश‍ियन सना ग‍िल ने बताया क‍ि आप रोज 20 से 40 ग्राम सत्तू खा सकते हैं। यानी आप रोज 2 से 4 चम्‍मच सत्तू खा सकते हैं। एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि सत्तू खाने के बाद पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करना न भूलें। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

अलग-अलग समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं ये 5 हर्बल चाय, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version