Is Sattu Good For Digestion In Hindi: गर्मियों का दिन है। इन दिनों ज्यादातर लोग पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। पेट से जुड़ी परेशानियां कम हों, इसके लिए हर व्यक्ति अपनी डाइट में आवश्यक बदलाव करता है। जैसे, छाछ, दही और शिकंजी को डाइट में शामिल करता है। इसके अलावा, डाइट से फ्राइड, तली-भुनी चीजें और बासी खाने से भी दूर रहता है। कुछ लोग इन दिनों सत्तू का भी सेवन खूब करते हैं। माना जाता है कि सत्तू पेट के लिए काफी अच्छा होता है और इससे पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है। यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई सत्तू पीने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है? आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है, जानते हैं डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।
क्या सत्तू पाचन के लिए फायदेमंद होता है- Is Sattu Good For Digestion In Hindi
हाई फाइबर कंटेंट
सत्तू डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। गर्मियां में अगर लोग कम पानी का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ बॉडी डिहाइड्रेट होती है, बल्कि इससे मल त्याग की प्रक्रिया भी बाधित हो जाती है। वहीं, अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं, मल त्यागने की प्रक्रिया स्मूद होती है, कब्ज की समस्या दूर होती है पाचन क्षमता में भी सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पेट की गैस से राहत दिलाएगा सत्तू, जानें कैसे करें सेवन
प्रोटीन से भरपूर
सत्तू चते से बनता है। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। प्रोटीन का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं। साथ ही, इसका पाचन क्रिया पर भी अच्छा असर पड़ता है। सत्तू का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: दूध के साथ सत्तू मिलाकर पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, गर्मी से भी मिलेगी राहत
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
सत्तू को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसका मतलब है कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से वृद्धि नहीं होती है। यहां तक कि सत्तू का सेवन करने से लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस्ड रहता है, जिससे ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सत्तू वाकई प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है? जानें एक्सपर्ट से
जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर
सत्तू में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन क्षमता पर अच्छा असर डालते हैं। असल में, अन्य खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं। इस तरह देखा जाए, तो कब्ज या पाचन संबंधी समस्या से परेशान लोगों को इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
कूलिंग प्रॉपर्टी
सामान्यतः सत्तू का सेवन गर्मियों के महीनों में किया जाता है क्योंकि इसमें कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। इसका मतलब है कि इसका सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। ऐसे में पेट में जलन, सीने में जलन और अन्य समस्यसाएं नहीं होती हैं। यह पाचन तंत्र को शांत रखता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आती है।
कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि किसी भी भोजन की तरह, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। किसी भी चीज की अती सही नहीं है। अगर इसका सेवन रोजाना करना चाहते हैं और आपको पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
All Image Credit: Freepik
Read Next
ICMR के मुताबिक ऐसी होनी चाहिए भारतीय लोगों की डाइट, जानें किन चीजों को थाली में करें शामिल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version