
Does Consumption of Sattu Gives Enough Protein: प्रोटीन एक आवश्यक मिनरल है जो समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह मांसपेशियों को विकसित करने और बाल के विकास के लिए भी जरूरी है। अगर आप डाइट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है। यह वजन बढ़ा सकता है और शरीर को कमजोर भी कर सकता है। इसलिए डेली डाइट में पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी है। प्रोटीन के लिए लोग अंडे, पनीर, टोफू का सेवन करते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि चने के आटे यानी सत्तू के सेवन से आपको पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। लेकिन क्या यह आपकी डेली डाइट के लिए काफी है? क्या आपको सत्तू के सेवन से पर्याप्त प्रोटीन मिलता है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से समझें क्या सत्तू प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए काफी है।
इस पेज पर:-

क्या सत्तू के सेवन से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है? Does Consumption of Sattu Gives Enough Protein
एक्सपर्ट के मुताबिक सत्तू प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल पाता है। करीब 100 ग्राम सत्तू से आपको 20 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। लेकिन डेली प्रोटीन के लिए केवल सत्तू पर निर्भर रहना काफी नहीं है। इसके साथ ही आपको प्रोटीन के अन्य सोर्स पर भी लेने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं सत्तू, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
सेहत के लिए सत्तू कैसे फायदेमंद है- Health Benefits of Sattuपाचन के लिए फायदेमंद
पाचन के लिए सत्तू एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें मौजूद प्रोटीन दालों से भी अच्छी तरह पच पाता है। इसमें सॉल्युबल फाइबर मौजूद होता है, जो गट को क्लीन रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
बॉडी बिल्डिंग में मदद करे
जो लोग बॉडी बिल्डिंग पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए सत्तू अच्छा सोर्स है। साथ ही, इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह शरीर की थकावट, सुस्ती और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या रोज सत्तू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है? एक्सपर्ट से जानें
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, यह आयरन का भी अच्छा सोर्स है। साथ ही, यह बालों को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन और आयरन होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने में मदद करते हैं।
डायबिटिक के लिए फायदेमंद
जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए सत्तू अच्छा स्नैक्स ऑप्शन है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसलिए इसके सेवन से शुगर बढ़ने का खतरा भी नहीं होता है।
सत्तू प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। लेकिन डेली प्रोटीन इंटेक के लिए केवल सत्तू लेना काफी नहीं है। इसके साथ भी आपको अन्य प्रोटीन सोर्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version