Barley Sattu Benefits: गर्मियों में चने के सत्तू का सेवन तो आपने अक्सर लोगों को करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी जौ का सत्तू पिया है? हम में से ज्यादातर लोग जौ का प्रयोग कई तरह से करते हैं। कोई इसके आटे की रोटियां खाना पसंद करता है, तो कोई दलिया। इसके अलावा भी कई पकवान बनाने के लिए जौ का प्रयोग लोग करते हैं। जौ का सत्तू भी का भी लोग खूब सेवन करते हैं। खासकर, गर्मियों के मौसम में गर्मी को मात देने के लिए लोग जौ का सत्तू खूब पीते हैं। यह पीने में बहुत स्वादिष्ट होता है, शरीर को ठंडा रखता है और सेहत को जबरदस्त लाभ प्रदान करता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं, कि जौ का सत्तू घर पर कैसे बनाएं? इस लेख में हम आपको इसके फायदे और बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
जौ का सत्तू पीने के फायदे- Jau ka sattu benefits in hindi
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, जौ पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक आदि जैसे पोषक तत्वों यह एक बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। जौ के सत्तू का सेवन करना सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं जैसे,
- शरीर को एनर्जी प्रदान करता है
- पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है
- शरीर को ठंडक प्रदान करता है
- ब्लड शुगर, प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है
- हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है
- किडनी को स्वस्थ रखता है
- शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है
- वजन घटाने में सहायक है
- त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है
इसे भी पढें: एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट क्या है? जानें इसके फायदे-नुकसान
जौ का सत्तू कैसे बनाएं- How to make jau ka sattu at home in hindi
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक किलो जौ लें। इसे अच्छी तरह पानी में धोएं। उसके बाद पानी में भिगोकर रख दें। 5-6 घंटे जौ को भिगोने के बाद छान लें और इसे अच्छी तरह सुखाने के तौलिये या मलमल के कपड़े में लपेटकर छोड़ दें। जब जौ का पानी सूख जाए, तो गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं। उसमें जौ डालें और धीमी आंच पर भूनें। 15-20 मिनट तक लगातार चलाते रहें। उसके बाद गैस बंद कर दें और जौ को ठंडा होने दें।
जब पूरी तरह से ठंडे हो जाएं, तो इन्हें एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें और पीसकर बारी पाउडर बना लें। इस पाउडर को छलनी से छानकर एक कंटेनर में भरकर रख लें।
इसे भी पढें: रोज जौ का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
जौ का सत्तू कैसे पिएं- How to drink jau ka sattu
सामान्य सत्तू की तरह एक गिलास पानी में 2 चम्मच जौ के सत्तू का पाउडर मिलाएं। इस ड्रिंक को मीठा करने के लिए आप गुड़ या शहद का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें 1-2 बर्फ के टुकड़े और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस बेहतरीन ड्रिंक का आनंद लें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version