
Ulta Processed Foods in Hindi: हम सभी स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए फलों, सब्जियों और दालों का सेवन किया जाता है। इसके अलावा, अच्छी सेहत के लिए नट्स और सीड्स का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमें पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं, कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही करते हैं। क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इनमें प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स शामिल हैं। आपको बता दें कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में कैलोरी काफी अधिक होती है, जो वजन बढ़ा सकते हैं। साथ ही, कई बीमारियों का जोखिम भी बढ़ाते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के बारे में-
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्या होते हैं?- What is Ultra Processed Foods in Hindi
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स, आमतौर पर रेडी टू यूज होते हैं। इसमें शुगर, फैट और नमक की मात्रा काफी अधिक होती है। आइसक्रीम, सॉस, बिस्किट या इंस्टैंट सूप आदि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में आते हैं। इनमें कैलोरी काफी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी बढ़ा सतके हैं। इसलिए आपको इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पेट और कमर का फैट कम करने के लिए भिगोकर खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, तेजी से होगा फैट बर्न

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के नुकसान- Ultra Processed Foods Side Effects in Hindi
- एक अध्ययन के अनुसार अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है।
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खासकर, डायबिटीज रोगियों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में नमक भी अधिक होता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। हाई बीपी के रोगियों को इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है, तो इससे मोटापा हो सकता है।
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। यह तनाव और एंग्जाइटी को बढ़ा सकते हैं।
- इन फूड्स को खाने से नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ये फूड्स पेट से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को बढ़ाते हैं।
- अगर आप अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version