
What Are The Anxiety Triggers: आज के समय कामकाज का प्रेशर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक कारणों से स्ट्रेस, एंग्जायटी या चिंता जैसी स्थिति हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गयी है। एंग्जायटी एक मानसिक समस्या है, इस स्थिति में व्यक्ति को नकारात्मक विचारों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस स्थिति को सही ढंग से हैंडल नही करते हैं, तो आपके कामकाज पर तो असर पड़ता ही है साथ ही आपके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर होता है। चिंता, अवसाद और एंग्जायटी जैसी परेशानियों को नजरअंदाज करने से आप गंभीर रूप से मानसिक विकारों से ग्रसित हो सकते हैं। एंग्जायटी लंबे समय तक बनी रहने पर गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कौन सी चीजें एंग्जाइटी को ट्रिगर कर सकती हैं और इनसे कैसे बचें।
एंग्जाइटी ट्रिगर होने के कारण- What Are The Anxiety Triggers in Hindi
एंग्जाइटी एक तरह की मानसिक स्थिति है, जिसकी वजह से पैनिक अटैक, डर, तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं। एंग्जाइटी का कोई एक सटीक कारण नहीं होता है, बल्कि यह समस्या कई तरह के शारीरिक और बाहरी कारणों की वजह से शुरू हो सकती है। कई बार कुछ चीजें एंग्जाइटी ट्रिगर का काम करती हैं। एंग्जाइटी से बचने के लिए आपको एंग्जाइटी ट्रिगर्स के बारे में जान लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वर्कप्लेस पर गुस्से और एंग्जायटी कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
दिल्ली के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ धर्मेंद्र सिंह कहते हैं, "एंग्जाइटी ट्रिगर होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार होते हैं। इन कारणों के बारे में जानकारी रहने पर एंग्जाइटी से बचाव में मदद मिलती है। चिंता या एंग्जाइटी के ट्रिगर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं।"
कुछ आम तरह के एंग्जाइटी ट्रिगर इस तरह से हैं-
1. नकारात्मक सोच
नकारात्मक सोच रखने वाले लोग चिंता या एंग्जाइटी के शिकार जल्दी होते हैं। नकारात्मक सोच के कारण आपके दिमाग पर प्रभाव पड़ता है और इसकी वजह से चिंता ट्रिगर हो सकती है।
2. भोजन स्किप करना
सही समय पर भोजन न करने या मील स्किप करने की वजह से भी आप मानसिक समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। मील स्किप करने की वजह से भी एंग्जाइटी ट्रिगर हो सकती है।
3. आर्थिक स्थिति
सामाजिक और आर्थिक स्थिति में गड़बड़ी के कारण मानसिक समस्याओं का होना तय है। इस स्थिति में व्यक्ति को अपनी मानसिक स्थिति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खराब आर्थिक स्थिति एंग्जाइटी ट्रिगर करने का मुख्य कारण है।
इसे भी पढ़ें: एंग्जाइटी से हैं परेशान? जानें दूर करने के आसान टिप्स
3. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां
बीमारी और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों के कारण व्यक्ति जल्दी चिंता जैसी मानसिक स्थिति के शिकार हो जाते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सही इलाज और अच्छी डाइट का सेवन करना चाहिए।
4. कुछ दवाओं के कारण
कुछ तरह की दवाओं का सेवन भी एंग्जाइटी का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि बिना डॉक्टर की सलाह के ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने से बचें।
5. बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन
ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है। बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन भी एंग्जाइटी ट्रिगर होने का कारण बन सकता है।
एंग्जाइटी कंट्रोल करने के टिप्स- Tips To Control Anxiety in Hindi
योग और मेडिटेशन का अभ्यास एंग्जायटी दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा हेल्दी और पौष्टिक फूड्स का सेवन मानसिक समस्याओं को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है। एंग्जायटी की समस्या में फल और हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हैप्पी हॉर्मोन रिलीज करने वाले फूड्स का सेवन करने से मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है।
एंग्जाइटी बढ़ने पर बिना देर किए एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कुछ लोगों को इस स्थिति में दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर मरीज का इलाज कुछ थेरेपी और दवाओं के माध्यम से करते हैं। एंग्जायटी को कंट्रोल करने के लिए अकेले रहने से बचना चाहिए। खुद को दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच रखें। ऐसा करने से स्ट्रेस, एंग्जायटी जैसी समस्याओं में आपको बहुत फायदा मिलेगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version