Muh Ki Badbu Ko Kaise Roke: कई लोगों के मुंह से बदबू आती है। जब भी वह सांस लेते हैं या कुछ बोलते हैं, उनके मुंह से बदबू आने लगती है। मुंह से बदबू आने के कई कारण हैं और एक प्रमुख कारण है ओरल कैविटी। दांत में सड़न के कारण मुंह से बदबू की समस्या हो सकती है। ओरल कैविटी के दौरान मुंह में बैक्टीरिया का विकास होता है जिससे बदबू आती है। जब भी हम कुछ खाते हैं, तो बैक्टीरिया उस खाद्य पदार्थ पर ग्रो करता है और मुंह की ठीक से सफाई न होने के कारण बदबू आती है। लंबे समय तक जब हम मुंह की सफाई ठीक से नहीं करते, तो बैक्टीरिया की संख्या तेजी से बढ़ती है और यह बदबू का कारण बन सकती है। इसके अलावा अगर आप कैविटी होने पर प्याज, लहसुन, मांस, मछली आदि चीजों का सेवन करेंगे, तो भी बदबू की समस्या बढ़ सकती है। इस लेख में हम आगे जानेंगे ओरल कैविटी होने पर मुंह की बदबू से बचने के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के इन्दिरा नगर में स्थित शेखर डेंटल क्लीनिक के डॉ अनुभव श्रीवास्तव से बात की।
ओरल कैविटी होने पर मुंह की बदबू से कैसे बचें?- Bad Breathe Prevention Tips
दांत में सड़ने की समस्या अक्सर मुंह की बदबू का कारण बनती है। इससे बचने के कुछ उपाय जान लें-
- अपने मुंह को नियमित रूप से साफ रखना बदबू को कम कर सकता है। दिन में दो बार ब्रश करें, और अपनी जीभ और ओरल केयर को साफ रखने के लिए फ्लॉस का इस्तेमाल करें।
- मुंह में बैक्टीरिया की ग्रोथ को कंट्रोल करने के लिए माउथ वॉश, गर्म पानी से गरारे और नमक के पानी का इस्तेमाल करें।
- अगर दांतों में कैविटी है, तो समय पर इलाज करवाएं। डेंटल कैविटी का समय पर इलाज करवाकर मुंह से बदबू की समस्या को कंंट्रोल किया जा सकता है।
- अधिक धूम्रपान, मधुमेह और नशीली चीजों का सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है और मुंह से बदबू आ सकती है।
- नियमित रूप से अपने डेंटिस्ट के पास जाएं और अपने दांतों की जांच करवाएं। डेंटल चेकअप से आपकी ओरल हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 गलत तरीकों से न रखें टूथब्रश, खराब हो सकती है ओरल हेल्थ
दांत में कैविटी का इलाज न करवाने के नुकसान- Side Effects of Untreated Oral Cavity
दांत में कैविटी का इलाज न करवाने के कई नुकसान हो सकते हैं जैसे-
- ओरल कैविटी का इलाज न करवाने से दांत में दर्द बढ़ सकता है।
- कैविटी का इलाज न करवाने पर इन्फेक्शन तेज हो सकता है और दांत के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
- कैविटी के कारण मुंह में अन्य समस्याएं जैसे कि मसूड़ों की समस्याएं और गिंगिवाइटिस (मसूड़ों की सूजन) भी विकसित हो सकती है।
- अगर कैविटी का इलाज समय पर नहीं किया जाता है, तो बाद में इसका इलाज करवाना अधिक महंगा और प्रोसेस लंबा हो सकता है।
- इसलिए अगर आपको किसी दांत में कैविटी का पता चलता है, तो आपको जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहिए।
ओरल कैविटी की समस्या होने पर सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप नियमित रूप से मुंह की सफाई करते हैं और अपने ओरल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर बदबू की समस्या बनी रहती है, तो आपको डेंटिस्ट की सलाह लेना चाहिए।
उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।