
Sattu on an Empty Stomach: सत्तू गर्मियों का सबसे पसंदीदा ड्रिंक है। अधिकतर लोग गर्मियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है। खासकर, पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए सत्तू को लाभकारी माना जाता है। सत्तू अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा दिला सकता है। सत्तू का सेवन करने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस भी आसानी से निकल जाते हैं। गर्मियों में सत्तू पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। सत्तू पीने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। आपको बता दें कि सत्तू में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सत्तू के फायदों को पाने के लिए वैसे तो इसका सेवन दिन के किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन अगर सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पिया जाए तो अधिक लाभ मिल सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सुबह सत्तू पीने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसलिए आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट सत्तू (Khali Pet Sattu Pine ke Fayde) का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं सुबह खाली पेट सत्तू पीने के फायदे-
सुबह खाली पेट सत्तू पीने के फायदे- Sattu Benefits in Hindi on an Empty Stomach
1. वजन घटाए सत्तू
अगर आपका वजन अधिक है, तो आप रोज सुबह खाली पेट सत्तू का पानी पी सकते हैं। सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही सत्तू पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। सत्तू कैलोरी बर्न करने में सहायता करता है। रोज सुबह सत्तू पीने आपको दिनभर ज्यादा भूख नहीं लगेगी, इससे आप ओवरइटिंग से बचेंगे और वजन कंट्रोल में रहेगा।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सत्तू पीकर भी घटा सकते हैं अपना वजन, जानें वेट लॉस के अलावा इसके 5 फायदे
2. एनर्जेटिक रखे
रोज सुबह सत्तू पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। दरअसल, सुबह खाली पेट सत्तू पीने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का तेजी से विकास होता है। इससे आपको पर्याप्त ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलेगी। अगर रोज सुबह खाली पेट सत्तू पिया जाए, तो इससे आपकी थकान और कमजोरी भी दूर होगी।
3. शरीर को ठंडा रखे
गर्मी बढ़ती जा रही है, ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप सत्तू का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह सत्तू पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और पेट की गर्मी भी शांत होगी। खाली पेट सत्तू पीने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा। सत्तू की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में सत्तू पीना फायदेमंद होता है।
4. पेट साफ करे
अगर आपको कब्ज है, तो खाली पेट सत्तू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सत्तू में फाइबर अधिक होता है। फाइबर आंतों की सफाई करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। रोज सुबह खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है। साथ ही शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस भी आसानी से रिमूव हो जाएंगे। सत्तू पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
5. ब्लड शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह खाली पेट सत्तू पीना फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि सत्तू के शरबत में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में सत्तू को जरूर शामिल करना चाहिए।