Giloy Kadha Benefits in Hindi: आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे गुडूची के नाम से भी जाना जाता है। गिलोय, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसके अलावा, इसमें मैंगनीज, जिंक, कैल्शियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। गठिया, डायबिटीज और पाचन से जुड़ी समस्याओं के इलाज में गिलोय असरदार (Giloy Kadha Benefits in Hindi) हो सकता है। वैसे तो गिलोय का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। इसमें गिलोय का काढ़ा पीना भी एक तरीका है। गिलोय का काढ़ा पीने से सेहत को अनगिनत लाभ मिलते हैं। यह सर्दी-जुकाम और बुखार में कारगर साबित होता है। आयुष हॉलिस्टक सेंटर, एनडीएमसी की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुष्मिता शर्मा के अनुसार गिलोय का काढ़ा सुबह खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद (Giloy ka Kadha Pine ke Fayde) होता है। तो आइए, रोज सुबह खाली पेट गिलोय का काढ़ा पीने के क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में जानते हैं-
1. इम्यूनिटी बूस्ट करे
स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे अन्य लोगों की तुलना में जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इम्यूनिटी, शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट गिलोय का काढ़ा पिएंगे, तो इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत (Giloy Kadha to Boost Immunity) बनेगी। साथ ही, बीमारियों से भी बचाव होगा।
इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं गिलोय का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
2. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम होना एक आम समस्या है। अगर आप भी बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम या खांसी से परेशान रहते हैं, तो सुबह खाली पेट गिलोय का काढ़ा जरूर पिएं। इस काढ़े को पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिल (Giloy Kadha for Cough in Hindi) सकती है। इतना ही नहीं, अगर आप रोज इस काढ़े का सेवन करेंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव भी होगा।
इसे भी पढ़ें- गिलोय का काढ़ा पीने से ठीक हुआ मेरा सर्दी-जुकाम, 7 दिनों तक रोज किया था सेवन, जानें सेवन का सही समय और तरीका
3. लिवर को डिटॉक्स करे
स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। लिवर में जमा विषाक्त पदार्थ, आपको बीमार बना सकते हैं। लिवर में गिलोय का काढ़ा लिवर को डिटॉक्स करने में मदद (Liver Detox Drink) करता है। लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए गिलोय के काढ़े का सेवन किया जा सकता है।
4. गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद
गठिया एक बेहद आम बीमारी बन गई है। दुनियाभर में इससे करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। जोड़ों में दर्द और सूजन इसके आम लक्षण माने जाते हैं। हालांकि, गठिया के कुछ मरीजों को चलने-फिरने और दैनिक कार्यों को करने में भी कठिनाई हो सकती है। अगर आपको भी गठिया है, तो रोज सुबह गिलोय का काढ़ा (Giloy Kadha for Arthritis) जरूर पिएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
आप भी रोज सुबह खाली पेट गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त और कफ, तीनों प्रकृति के लोग इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, लंबे समय तक इसका सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं, अगर आपको कब्ज की दिक्कत रहती है, तो गिलोय के काढ़े का सेवन कम मात्रा में ही करें।