महिलाओं में थकान और कमजोरी की समस्या दूर करने के 5 घरेलू उपाय

Home remedies to cure weakness and fatigue: महिलाओं को अक्सर कमजोरी और थकान की समस्या रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में थकान और कमजोरी की समस्या दूर करने के 5 घरेलू उपाय

महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ थकान और कमजोरी रहने लगती है। कई बार कमजोरी इतनी बढ़ जाती है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लगती है। इन दवाइयों के नियमित सेवन से कई बार महिलाओं को इन दवाइयों की आदत भी लग जाती है। इससे बचने के लिए महिलाओं को डाइट में कुछ चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए। इन चीजों को शामिल करने से महिलाओं को थकान और कमजोरी का अनुभव नहीं होगा। 

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट् खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ड्राई फ्रूट खाने से शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता है। महिलाएं अगर नियमित ड्राई फ्रूट खाती है, तो इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ड्राई फ्रूट्स शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। 

अधिक पानी पिएं

कई बार शरीर में पानी की कमी की वजह से भी महिलाओं में थकान और कमजोरी की समस्या बनी रहती है। डिहाइड्रेशन से शरीर में कई बीमारियां लगने का डर बना रहते है। ऐसे में महिलाओं को दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर की थकान औक कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

आयरन

आयरन शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करता है। आयरन से शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलने में मदद मिलती है। शरीर में आयरन की कमी से थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स को अवश्य शामिल करना चाहिए। आयरन पालक, बीन्स, मटर, ब्रोकली और शकरकंद आदि में पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 सब्जियों से बढ़ाएं शरीर की इम्यूनिटी

दू

दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। महिलाओं को अपनी डाइट में दूध अवश्य शामिल करना चाहिए। दूध के अलावा महिलाएं छाछ, घी और दही को भी खा सकती हैं। दूध पीने से मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी दूर होता है। रोजाना रात को सोने से पहले दूध पीने से महिलाओं के शरीर में थकान और कमजोरी दूर होती है।

केला

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर की थकान दूर करने में मदद करता है। नियमित केला खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत बनती है। केला शरीर को इस्टेंट एनर्जी भी देता है। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं केसर के ये 3 फेस मास्क

ऊपर बताई गई सभी चीजें शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करती हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी की वजह से कमजोरी और थकान है, तो डॉक्टर की बताई गई दवाइयों का ही सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्भ में बच्चे की नाल नीचे हो तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer