चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं केसर के ये 3 फेस मास्क

Kesar Face Mask For Glowing Skin: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे पर लगाएं केसर के फेस मास्क।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं केसर के ये 3 फेस मास्क


हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है। लेकिन प्रदूषण, खानपान में कमी और ज्यादा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई बार चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। जिससे चेहरा बेजान नजर आता है। चेहरे पर ग्लो रहने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए हम कई कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में स्किन को मुलायम बनाने के लिए केसर का इस्तेमाल करें। केसर के फेस मास्क स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ चेहरे के दाग धब्बे और स्किन की रंगत सुधारने में भी मदद करेंगे। आइए जानते है केसर फेस मास्क के बारे में।

1. केसर और चना दाल का फेस मास्क

सामग्री

1 छोटी कटोरी चने की जाल

3 से 4 चम्मच दूध

2 रेशे केसर

लगाने की विधि

केसर और चना दाल फेस मास्क चेहरे पर लगाने के लिए तीनों को एक बर्तन में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। सुबह तीनों चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को कटोरी में निकाल कर फेस पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन की ड्रायनेस को दूर करने में मदद करेगा।

2. केसर और बादाम का फेस मास्क

सामग्री

4-5 रेशे केसर 

5-6 बादाम 

2 चम्‍मच दूध 

चुटकी भर हल्‍दी 

लगाने की विधि

चेहरे पर केसर और बादाम का फेस मास्क लगाने के लिए केसर को दूध में 15 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। इसके बाद बादाम को मिक्सी में पीस लें। अब पीसे हुए बादाम को केसर वाले दूध में मिक्स करें। इसमें हल्दी में मिलाएं। अब सब सामग्री को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश करें। इस पैक को 15 दिन में एक बाद लगाया जा सकता है। ये पैक चेहरे की रंगत में निखार लाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- इन 5 सब्जियों से बढ़ाएं शरीर की इम्यूनिटी

kesar Face mask

3. तुलसी और केसर का फेस मास्‍क 

सामग्री

5-6 तुलसी की पत्तियां 

3-5 रेशे केसर 

चुटकी भर हल्‍दी 

लगाने की विधि

चेहरे पर तुलसी और केसर का फेस मास्क लगाने के लिए केसर को तीन चम्मच पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। अब तुलसी की पत्तियों को पीस कर केसर वाले पानी में मिलाएं। इस पानी में हल्दी को भी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क चेहरे के दाग धब्बों को कम करके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके, बढ़ेगी खूबसूरती

ऊपर बताए गए तीनों फेस मास्क चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करते है। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर स्किन पर कोई ट्रीटमेंट लिया है, तो डॉक्टर से पूछ कर इन फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके, बढ़ेगी खूबसूरती

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version