ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं चावल से फेस मास्क, जानें फायदे

Rice Face Mask for Glowing Skin: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे पर चावल से बना फेस मास्क लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
 ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं चावल से फेस मास्क, जानें फायदे

खानपान में कमी, प्रदूषण और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से चेहरे की चमक कई बार चली जाती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू चीजों की मदद से चेहरे पर निखार ला सकते हैं। चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए घर में रखे चावल भी आपके बड़े काम आ सकते हैं। जी हां, चावल से आप बेहतरीन फेस मास्क बना सकते हैं। ये फेस मास्क चेहरे को बेदाग, खूबसूरत और चमकदार बनाने में मददगार हो सकता है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानते हैं चावल के आटे का फेस पैक घर पर कैसे बनाना है।  

सामग्री

1 से 2 चम्मच चावल का आटा

1 चम्मच दही

1 चम्मच कॉफी पाउडर

चावल फेस पैक बनाने का तरीका

चावल का आटा, दही और कॉफी पाउडर तीनों को अच्छे से मिक्स करके एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद ब्रश या हाथ की मदद से ये फेस मास्क चेहरे पर लगा लें। 10 से 15 मिनट के लिए इस फेस मास्क को चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। चेहरे को वॉश करने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। ये फेस मास्क चेहरे की टैनिंग हटाने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करेगा।

            चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाकर भी फेस मास्क तैयार किया जा सकता है। ये फेस मास्क चेहरे को मुलायम बनाने के साथ चेहरे की झाइयों को दूर करने में मदद करेगा।

चावल का फेस मास्क लगाने के फायदे

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए

चावल के आटे का फेस मास्क लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसमें मौजूद तत्व स्किन पर व्हाइटनिंग एजेंट की तरह काम करते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते है। त्वचा पर चावल के आटे का इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार भी आता है।

डेड स्किन को निकालें

चावल का आटा दरदरा होने के कारण स्किन की डेड स्किन को निकालने में भी मददगार होता है। चावल का आटा लेकर दूध या गुलाबजल के साथ मिला लें और बेहतरीन स्क्रब बना लें। इस की मदद से डेड स्किन को आसानी से निकाला जा सकता है। चावल के आटे में मौजूद बारीक कण आसानी से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं।

Rice Face Mask for Glowing Skin

मुहांसे दूर करे

चावल के आटे में स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को सुखने की क्षमता होती है। जिस कारण से चावल का आटा चेहरे पर मुहांसे होने से रोकता है। चावल का आटा मुहांसे के कारण आई सूजन और लाली को भी ठीक करने में मददगार होता है। 

इसे भी पढ़ें- त्वचा पर निखार के लिए घर पर करें पपीता और एलोवेरा फेशियल, जानें तरीका

चावल का फेस मास्क चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर ऊपर बताई गई चीजों के साथ मिलाकर किया जा सकता है। चावल का फेस मास्क चेहरे से सनबर्न को हटाने में भी मदद करता है। इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। ये फेस मास्क लगाते समय ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की खुजली या रैशेज की परेशानी हो रही है, तो इसे चेहरे से तुरंत हटा दें। अपने स्किन डॉक्टर से संपर्क करने के बाद ही फिर इसका इस्तेमाल करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बार-बार होते हैं मुंहासें? छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें 4 बातें

Disclaimer