चेहरे पर धूल, तेज धूप और गंदगी की वजह से कई तरह की समस्याएं शुरु हो सकती हैं। स्किन पर समस्याएं होने पर आप बिना डॉक्टर से सलाह के बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। इससे भी आपकी स्किन पर कई समस्याएं, जैसे रिंकल्स, मुंहासे, पिंपल्स, और रैशेज होने की संभावना रहती है। स्किन पर होने वाली समस्याओं को अनदेखा करने से आपको स्किन पर स्थायी दाग-धब्बे हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको समय रहते घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। इस लेख में आपको घर पर तैयार होने वाला पिल ऑफ मास्क के बारे में बताया गया है। यह मास्क आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इस मास्क से त्वचा में निखार आता है और कई समस्याएं दूर होती है। आगे जानते हैं इस मास्क को घर पर बनाने का तरीका (DIY Glowing Peel Off Mask) और इसके फायदे।
पील-ऑफ मास्क के क्या फायदे होते हैं?
- गहराई से सफाई करें: पिल ऑफ मास्क स्किन की गंदगी को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इससे आपकी रोम छिद्र की गंदगी साफ होती है।
- एक्सफोलिएशन: इससे मास्क को इस्तेमाल करने के बाद जब आप इसे हटाते हैं तो आपकी डेड स्किन सेल्स साफ हो जाते हैं। साथ, ही स्किन क्लीन क्लीयर होती है।
- हाइड्रेशन: घर पर बनाए जाने वाले इस पिल ऑफ मास्क से त्वचा हाइड्रेट होती है और स्किन को पर्याप्त पोषण मिलता है।
- स्किन को चमकाएं: इस मास्क में मौजूद नेचुरल तत्व स्किन को ग्लो करने में मदद करते हैं।
घर पर पील-ऑफ मास्क बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- इस मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में करीब 3 से 5 चम्मच बादाम दूध लें।
- इसमें बादाम के एसेंशियल ऑयल की करीब 3 से 5 बूंद मिलाएं।
- अब इसमें करीब 2 से 3 चम्ममच अगर-अगर पाउडर की मिलाएं।
- इसके बाद इसमें करीब दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर मिक्स करें।
- इस मिक्सचर को आप गर्म करें।
- जब मिक्सचर सॉफ्ट और स्मूद न हो, तब तक इसे चलाते रहें।
- इसके बाद इसे ठंडा करें, जब यह ठंडा हो जाए तो इसे ब्रश की मदद से स्किन पर अप्लाई करें।
- करीब 20 से 25 मिनट तक इसे सूखने दें।
- इसके बाद इसे पिल करके हटा लें।
इसे भी पढ़ें: टैनिंग हटाने के लिए घर में बनाएं कॉफी और संतरे के पील-ऑफ मास्क
इसमें मौजूद बादाम मिल्क में विटामिन ई के गुण होते हैं, जो स्किन के कलर को एक समान बनाने और इसके कलर टोन के हल्का करने में मदद करता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इसे सप्ताह में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि, स्किन पर पहले से कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस उपाय को अपनाएं।