पिगमेंटेशन कम करने के लिए लगाएं चावल और आलू का यह फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

पिगमेंटेशन कम करने के लिए चावल और आलू दोनों फायदेमंद होते हैं। जानें इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पिगमेंटेशन कम करने के लिए लगाएं चावल और आलू का यह फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Face Mask To Reduce Pigmentation: पिगमेंटेशन की समस्या में त्वचा पर काले और भूरे रंग के निशान हो जाते हैं। यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन खराब खानपान और त्वचा की देखभाल न करने के कारण कम उम्र में भी यह परेशानी हो सकती है। त्वचा जब धूप के संपर्क में ज्यादा आती है, तो ऐसे में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसके कारण चेहरे की रौनक कम होने लगती है। इस समस्या को कम करने के लिए आप चावल और आलू का फेस मास्क लगा सकते हैं। इन दोनों में ही प्राकृतिक गुण होते हैं, जो पिगमेंटेशन कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानें पिगमेंटेशन कम करने के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं। 

pigmentation

पिगमेंटेशन कम करने के लिए बनाएं चावल और आलू का फेस मास्क- Rice and Potato Face Mask To Reduce Pigmentation

सामग्री 

  • चावल का आटा- 2 चम्मच
  • आलू- 2 चम्मच
  • टमाटर- 2 चम्मच

बनाने की विधि

चावल की जगह चावल का आटा इस्तेमाल करें क्योंकि यह त्वचा पर गहराई से असर करता है। बाउल में चावल का आटा लीजिए। अब इसमें टमाटर का रस और आलू का रस मिलाएं। टमाटर और आलू को पहले ही घीसकर अलग रख लें। इस्तेमाल करने के लिए चेहरा धोने के बाद एलोवेरा से मसाज करें। अब यह फेस मास्क लगाएं और 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। सूखने के बाद चेहरा मलते हुए साफ करें और फर्क देखें। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पिगमेंटेशन कम करने के लिए अपनाएं ये 3 नेचुरल तरीके, मिलेगा फायदा

पिगमेंटेशन कम करने के लिए कैसे फायदेमंद है चावल और आलू का फेस मास्क

चावल और आलू दोनों में ही बारीक गुण होते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। अगर आप यह फेस मास्क बार-बार इस्तेमाल करेंगे, तो आपको कुछ ही दिन में फर्क नजर आने लगेगा। आलू डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है। वहीं टमाटर में भी प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो निशान हटाने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क को हल्के हाथों से ही इस्तेमाल करें। तेजी से स्क्रब करने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- त्वचा में बढ़ रहे पिगमेंटेशन को ना करें नजरअंदाज, जानें पिगमेंटेशन के प्रकार और इनका कारण

चावल और आलू के फेस मास्क के अन्य फायदे

  • इस फेस मास्क के इस्तेमाल से डल स्किन और डार्क स्पॉट्स की समस्या भी कम होती है। आलू में पाए जाने वाले गुण चेहरे के निशान कम करते हैं।
  • यह फेस मास्क इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार भी आता है। यह स्किन को शाइनी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है। 
  • स्किन को सॉफ्ट और स्मूद रखने के लिए भी यह मास्क फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट रहती है और स्किन में ड्राईनेस नहीं होती। 
  • इस फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन हेल्दी रहती है। यह त्वचा की समस्याओं का खतरा भी कम करता है। 

अगर आपको त्वचा संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल न करें। 

 

 

Read Next

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की ग्लोइंग स्किन का राज है चंदन और कॉफी पाउडर का मास्क, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Disclaimer