
Does turmeric face mask help with acne: बिजी लाइफस्टाइल और आगे बढ़ने की भागदौड़ में खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। इसका असर त्वचा में नजर आने लगता है। लंबे समय तक त्वचा की देखभाल न करने से स्किन सेल्स में गंदगी इकट्ठा होने लगती है। इस कारण एक्ने-पिंपल की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, धूप-मिट्टी के संपर्क में आने से भी त्वचा में गंदगी जमने लगती है, जिससे एक्ने-पिंपल होने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के मेडिसिनल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। मार्केट के इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। जिस कारण कुछ लोगों को इन्हें इस्तेमाल करने से साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में हल्दी और कपूर का फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। हल्दी और कपूर दोनों ही स्किन इंफ्लेमेशन कम करते हैं जिससे एक्ने कम होता है। यह फेस मास्क कैसे फायदेमंद है और इसे लगाने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के केटी क्लिनिक (BAMS CCH, CGO) की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

एक्ने कम करने के लिए हल्दी और कपूर का फेस मास्क कैसे बनाएं? Haldi and Kapoor Face Mask To Reduce Acne
फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच हल्दी लीजिए। इसमें 2 चुटकी कपूर का पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें कि आप ऑर्गेनिक कपूर ही इस्तेमाल करें। क्योंकि सिंथेटिक कपूर इस्तेमाल करने से आपको परेशानी हो सकती है। इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और पेस्ट बनाने के लिए केवल पानी इस्तेमाल करें। इसे तभी इस्तेमाल करें अगर आपके एक्ने हल्के हैं। चेहरा पानी से धोएं और यह फेस मास्क लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट तक लगाकर रखें फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। इसे आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मुंहासे वाली स्किन को रखना है हेल्दी तो फॉलो करें सुबह और रात का ये स्किनकेयर रूटीन
एक्ने कम करने के लिए हल्दी और कपूर के फायदे- Haldi and Kapoor Benefits To Reduce Acne
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं।
- एक्ने-पिंपल की समस्या स्किन इंफ्लेमेशन के कारण होती है। ऐसे में स्किन ईचिंग और स्किन रेडनेस की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन हल्दी लगाने से स्किन इंफ्लेमेशन कम होती है और स्किन रेडनेस भी कम होती है।
- हल्दी त्वचा के लिए एंटीबायोटिक की तरह भी काम करती है। यह स्किन को हील और क्लीन करने में भी मदद करेगी।
- जब कपूर को हल्दी के साथ मिलाकर लगाया जाता है, तो इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। यह एक्ने और पिंपल के असर को कम करने में भी मदद करता है।
- एक्ने के कारण त्वचा में होने वाली खुजली और जलन को कम करने के लिए भी कपूर फायदेमंद है।
- यह फेस मास्क इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल की समस्या कम होगी। त्वचा में डलनेस और डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए भी यह फेस मास्क फायदेमंद है।
- चंदन त्वचा को ठंडक देगा और चेहरे पर निखार भी लाएगा। चंदन इस्तेमाल करने से त्वचा में खुजली कम होगी।
- यह फेस मास्क लगाने से स्किन एक्सफोलिएट होगी और त्वचा में निखार बना रहेगा। इसे इस्तेमाल करने से त्वचा जवां रहेगी।
इसे भी पढ़ें- क्या त्वचा पर साबुन लगाने से एक्ने की दिक्कत हो सकती है? जानें क्या कहते हैं स्किन स्पेशलिस्ट
निष्कर्ष
हल्दी और कपूर का फेस मास्क एक्ने और पिंपल कंट्रोल करने में मदद करता है। हल्दी को जब कपूर के साथ मिलाया जाता है, तो यह त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये त्वचा में इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया कम करते हैं और स्किन में इंफ्लेमेशन कम करते हैं। अगर कोई इनमें से कोई भी चीज पहली बार लगा रहा है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
- हल्दी में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?हल्दी में कई चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी के साथ दही या कच्चा दूध मिलाकर लगा सकते हैं। स्किन को हाइड्रेट करने के लिए हल्दी में एलोवेरा जेल या शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं।
- एक्ने कम करने के लिए क्या करना चाहिए?एक्ने कम करने के लिए हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए त्वचा की साफ-सफाई का ध्यान रखें। तला-भूना और मसालेदार खाना अवॉइड करें। स्ट्रेस मैनेज करने पर काम करें, क्योंकि हाई स्ट्रेस लेवल भी एक्ने की वजह बन सकता है।
- क्या रोज चेहरे पर हल्दी लगाना अच्छा है?रोज चेहरे पर हल्दी लगाना पूरी तरह सेफ है। हल्दी लगाने से त्वचा में निखार आएगा और स्किन प्रॉब्लम का खतरा कम होगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version