Home Remedy To Reduce Pigmentation: पिगमेंटेशन त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है। इसमें त्वचा पर गहरे रंग के पैच होने लगते हैं, जो धूप के संपर्क में आने से लगातार बढ़ते रहते हैं। त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ने से पिगमेंटेशन हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज्यादा बढ़ने लगती है। खराब जीवनशैली और लगातार बढ़ता प्रदूषण इस समस्या को ज्यादा बढ़ा सकता है। अगर शुरुआत में ही इसे कंट्रोल कर लिया जाए, तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसी तरह पिगमेंटेशन के लिए आलू और कॉफी का फेस मास्क भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जानें वाले प्राकृतिक गुण मेलेनिन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लेख में जानें किन चीजों से इस फेस मास्क को तैयार करना है।
पिगमेंटेशन कंट्रोल करने के लिए बनाएं आलू और कॉफी का फेस मास्क- Potato and Coffee Face Mask To Control Pigmentation
सामग्री
- आलू का रस- 2 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- कॉफी- 1 चम्मच
सबसे पहले एक मध्यम आकार का आलू घीस लें। अब इसको निचोड़कर इसका रस तैयार कर लें। अब इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। चेहरा धोने के बाद गुलाब जल लगाना न भूलें। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। पहली बार इस्तेमाल से ही आपको काफी फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 5 तरीके
आलू और कॉफी फेस मास्क इस्तेमाल करने के फायदे- Benefits of Potato and Coffee Face Mask
पिगमेंटेशन कम करता है- Reduce Pigmentation
आलू का रस चेहरे के निशान कम करता है। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे भी कम होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जिससे त्वचा की रंगत में सुधार आता है।
डार्क स्पॉट्स से राहत देता है- Reduce Dark Spots
डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए आप यह फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
चेहरे पर निखार आता है- Keep Skin Glowing
इस फेस मास्क से त्वचा की गहराई से सफाई हो जाती है। दही से चेहरे की रंगत सुधरती है। कॉफी और आलू का रस स्किन को क्लीन रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आने लगता है।
इसे भी पढ़ें- कॉफी से चेहरे की पिगमेंटेशन कैसे दूर करें? जानें प्रयोग के 3 तरीके
स्किन सॉफ्ट ही जाती है- Keep Skin Soft
स्किन को सॉफ्ट और स्मूद रखने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से स्किन में नमी बनी रहती है। दही स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से स्किन में सॉफ्टनेस भी आती है।
स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Skin Problems
त्वचा की गहराई से सफाई होने से स्किन क्लीन हो जाती है। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है। क्योंकि यह मास्क स्किन को हाइड्रेट भी करता है।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही यह फेस मास्क इस्तेमाल करना चाहिए।