चॉकलेट खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। कई बार मूड बेहतर करने के लिए हम इसे खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट मूड बेहतर करने कर साथ-साथ स्किन में ग्लो बढ़ाने और चेहरे को बेदाग करने में भी काम आ सकता है? धूप से होने वाली टैनिंग और मुहांसे के दाग-धब्बों को भी चॉकलेट फेस मास्क कम करता है। चॉकलेट कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिस कारण से त्वचा पर इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। स्किन को बेदाग बनाने के लिए आप चॉकलेट फेस मास्क का प्रयोग कर सकती हैं। यहां सीखें अलग-अलग तरह से चॉकलेट फेस मास्क बनाने का तरीका।
चॉकलेट और केले का फेस मास्क
केला स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये स्किन को पोषण देता है। फेस मास्क बनाने के लिए चॉकलेट, केला, स्ट्रॉबेरी और तरबूज को मिक्सर में लेकर ग्राइंड कर लें। इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश करें। हफ्ते में दो बार आप चॉकलेट केला फेस मास्क को लगा सकती हैं।
ओट्स और चॉकलेट फेस मास्क
ओट्स चेहरे के ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करता है। ओट्स और चॉकलेट फेस मास्क बनाने के लिए कोको पाउडर, ओट्स, क्रीम और शहद को अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें इस मिश्रण में कोई भी गांठ न रहे। चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए इसे लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश कर लें। इस फेस मास्क को लगाने से चेहरे पर ग्लो आएगा।
चॉकलेट और दही फेस मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए चॉकलेट में एक चम्मच दही और एक चम्मच बेसन को मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। इस मास्क को गर्दन पर भी लगा सकते हैं। लगाने के 15-20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश कर लें। ये मास्क आपकी स्किन से डेड स्किन और टैनिंग को हटाने में मदद करेगा।
चॉकलेट और ब्राउन शुगर फेस मास्क
चॉकलेट में नमक, चीनी और दूध डालें। अच्छे से गाढ़ा मिक्सचर तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। ये त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करेगा। इसके उपयोग से चेहरा ग्लोइंग बनेगा।
चॉकलेट और शहद
कोको पाउडर में 2-3 चम्मच शहद और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। अंत में नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश कर लें। इसे लगाने के बाद चेहरे में सॉफ्टनेस आएगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं दालचीनी के ये 5 फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे
ध्यान रखें, चॉकलेट फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। स्किन पर कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने पर अपनी स्किन स्पेशलिस्ट बात करके ही इन फेस मास्क का उपयाग करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version