बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके, बढ़ेगी खूबसूरती

Natural Ways To Get Flawless Skin: घर पर बेदाग त्वचा पाने के लिए ये 5 तरीकों की मदद लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके, बढ़ेगी खूबसूरती

हर कोई सुंदर त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए हम कई चीजों चेहरे पर लगाते हैं। कई बार त्वचा पर निखार लाने के लिए हम घंटो पार्लर में भी बिताते है। लेकिन बहुत बार समय कम होने की वजह से हम पार्लर नहीं जा पाते। ऐसे में त्वचा पर से दाग धब्बे हटाने के लिए, डार्क सर्कल्स कम करने के लिए और त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए घर में रखी इन चीजों की मदद ले सकते हैं। ये चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं। इन चीजों का स्किन पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। ऐसे में इन चीजों का इस्तेमाल करके स्किन को बेदाग और ग्लोइंग आसानी से बनाया जा सकता है। 

हल्दी

हल्दी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये हमारे शरीर की कई बीमारियों से रक्षा करती हैं। हल्दी को बरसों से स्किन पर लगाया जाता है। हल्दी स्किन की कई परेशानियों को आसानी से दूर करती है। हल्दी को फेस पर लगाने से मुहांसों के दाग कम होते है, चेहरे पर पुराने निशान दूर होते है और स्किन चमकदार बनती है। हल्दी को फेस पर इस्तेमाल करने के लिए आधी चम्मच हल्दी को दो चम्मच पानी में अच्छे से मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दे। फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें। 

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा स्किन पर लगाने से त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ, त्वचा पर झुर्रियां भी समाप्त होती है और चेहरे पर पिंपल्स कम होने में एलोवरा मदद करता हैं। चेहरे पर एलोवेरा लगाने के लिए इसके पत्ते की ऊपरी लेयर हटा दे। अब इसमें से एलोवेरा जेल को निकालकर जेल से मसाज करें। आप बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को अपने बैग में जरूर रखने चाहिए ये 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स

Aloevera

सेब का सिरका

सेब का सिरका त्वचा की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। त्वचा पर सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए आधा कप पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। सेब का सिरका चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता हैं।

शहद

शहद गुणों का खजाना है। शहद शरीर के साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। त्वचा पर शहद लगाने के लिए शहद की एक परत को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाने के बाद चेहरे को वॉश करें। ये त्वचा को मुलायम बनाता है। नियमित त्वचा पर शहद के इस्तेमाल से त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशान नहीं दिखते है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन को पोषण देने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है। नारियल तेल त्वचा पर लगाने के लिए दो से तीन बूंद नारियल तेल हथेली पर लें। अब इस तेल से चेहरे की मसाज करें। जब तक पूर तेल स्किन में न चला जाए, मसाज करते रहे। नारियल तेल से नियमित स्किन की मसाज करने से स्किन कोमल, ग्लोइंग और बेदाग बनती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो नारियल तेल चेहरे पर लगाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- बालों को मजबूत करने के डाइट में शामिल करें ये 5 फल, हेयर ग्रोथ में करते हैं मदद

ऊपर बताए गए तरीकों से स्किन को आसानी से बेदाग बनाया जा सकता है। लेकिन चेहरे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन ट्रीटमेंट लिया है, तो डॉक्टर से पूछ कर इन चीजों का स्किन पर इस्तेमाल करें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है पपीते का तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer