बालों को मजबूत करने के डाइट में शामिल करें ये 5 फल, हेयर ग्रोथ में करते हैं मदद

Fruits for Strong Hair: बालों को मजबूत करने के लिए इन फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को मजबूत करने के डाइट में शामिल करें ये 5 फल, हेयर ग्रोथ में करते हैं मदद

हर कोई मजबूत और चमकदार बाल चाहता है। इसके लिए हम मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। ये प्रोडक्ट्स बालों को चमकदार, तो बनाते है। लेकिन बालों की अंदरूनी मजबूती के लिए हमें अपनी डाइट का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। सही डाइट खाने से हम बालों को मजबूत कर सकते हैं। बालों को लंबा, घना, मजबूत और चमकदार बनाने के लिए डाइट में फलों को अवश्य शामिल करें। फल खाने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। साथ ही बाल भी मजबूत होते है। आइए जानते है डाइट में किन फलों को शामिल करके बालों को मजबूत बनाया जा सकता हैं। 

एवोकाडो

एवोकाडो शरीर के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। नियमित एवोकाडो खाने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। एवोकाडो बालों को झड़ने से भी रोकता है।

अमरूद

अमरूद अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। अमरूद में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों मजबूत करने के साथ बालों को चमकदार भी बनाता हैं। अमरूद की पत्तियों में विटामिन बी और सी होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है।

आंवला 

आंवला गुणों का भंडार है। आंवला खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ बालों की चमक भी बढ़ाता हैं। आंवला नियमित खाने से बालों की  ग्रोथ भी बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें- खजूर से बना गुड़ सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, जानें इसके 5 फायदे

Fruits for Strong Hair

केला

केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। केला खाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। केला बालों को दोबरा से उगाने में भी मदद करता है। 

कीवी

कीवी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कीवी बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। कीवी खाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे बालों की ग्रोथ में इजाफा होता है। कीवी बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। कीवी का आप जूस बनाकर या काटकर आसानी से खा सकते है।

इसे भी पढ़ें- दिल को हेल्दी रखने में मदद करेंगी ये 5 सब्जियां

इन फलों के सेवन से बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।

All Image Credit- Freepik 

Read Next

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पिएं लौकी का जूस, मिलेगा फायदा

Disclaimer