पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फल, गट हेल्थ रहेगी बेहतर

पेट फूलने की समस्या में कुछ हाई फाइबर फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फल, गट हेल्थ रहेगी बेहतर


कुछ लोगों को पेट फूलने की समस्या रहती है, इसके पीछे कब्ज या फिर मलत्याग में होने वाली कठिनाई जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना कई बार अन्य समस्याओं का सबब भी बन सकता है। ऐसे में कुछ फलों को डाइट में शामिल करने से गट हेल्थ बेहतर रहती है और इस समस्या से राहत मिलती है। 

पेट फूलने पर डाइट में शामिल करें ये फल 

पपीते (Papaya)

अगर आपको पेट फूलने या फिर इरिटेबल बॉवेल सिंड्रॉम की समस्या है तो ऐसे में पपीते खाना किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज को ठीक कर मलत्याग में होने वाली कठिनाई को भी कम करता है। इससे पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। इसमें पेपीन नामक डायजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार होते हैं। 

ब्लूबेरी (Blueberry)

पेट फूलने की समस्या में ब्लूबेरी काफी फायदेमंद साबित होती है। इसमें 85 से 95 प्रतिशत पानी होने के साथ ही फाइबर होता है, जो खाने को पचाने में मदद करता है, जिससे पेट साफ होता है और पेट फूलने की समस्या भी काफी कम होती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD | Gut Health & Weight Loss (@doctor.sethi)

स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी स्वाद के साथ ही साथ सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं है। अगर आप पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो नियमित तौर पर स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए सीमित मात्रा में इस फल को खा सकते हैं। 

पाइनएप्पल (Pineapple) 

पेट की समस्याओं के लिए पाइएप्पल काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें मिलने वाले एंजाइम्स प्रोटीन को गट तक पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके लिए आप पाइनएप्पल का जूस भी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - पुरानी कब्ज की समस्या को भी दूर करता है बेर, नियमित सेवन से पेट होता है साफ

अमरूद (Guava)

पेट संबंधी समस्याओं में अमरूद काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो इरिटेबल बॉवेल सिंड्रॉम से बचाने के साथ ही पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को भी बढ़ाते हैं। इसे खाने से पेट फूलने और पेट दर्द होने की समस्या से राहत मिलती है। 

Read Next

ढीली हो गई है त्वचा, तो डाइट में शामिल करें इन 3 तत्वों से भरपूर फूड्स, टाइट बनेगी स्किन

Disclaimer