Jujube Benefits For Constipation: आज के समय में खाने की गलत आदतों और लाइफस्टाइल में हुए बदलाव का असर सेहत पर देखने को मिलता है। लोगों की शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण पाचन क्रिया प्रभावित होती है। जिसकी वजह से लोगों को गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी जाती है। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार बेर में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही, बेर से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं कब्ज को दूर करने में बेर किस तरह से फायदेमंद होते हैं।
बेर से कब्ज की समस्या को करें दूर - Benefits Of Eating Jujube To Get Relief From Constipation In Hindi
फाइबर से भरपूर
कब्ज से राहत पाने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। भोजन को पचाने और उसको आंतों में आगे की ओर ले जाने में फाइबर महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। यह मल को एक साथ जोड़कर उसे बाहर करने में मदद करता है। इससे आपको कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
आंतों के स्वस्थ बैक्टीरिया (माइक्रोबायोटा) को बढ़ाएं
एक्सपर्ट के अनुसार आंतों में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया (माइक्रोबायोटा) गैस्ट्रोइंंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। यह पाचन क्रिया को सुधारते हैं। साथ ही, गैस और कब्ज जैसे समस्या को दूर करते हैं। बेर के नियमित सेवन से माइक्रोबायोटा में वृद्धि होती है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
बेर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंतों से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और एसिडिटी को कम करने में मददगार होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। बेर को डाइट में शामिल कर आप कब्ज की समस्या को धीरे-धीरे आसानी से कम कर सकते हैं।
शरीर को हाइड्रेट करने में सहायक
शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों को कब्ज की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बेर व अन्य फल के सेवन से आप पानी की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। इससे भोजन तेजी से डाइजेस्ट होता है।
पोषण तत्वों से भरपूर
बेर में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। कुछ लोगों को पोषण की कमी के कारण भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बेस में मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम और कोलेजन को बूस्ट करता है। साथ ही, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से रहते हैं परेशान? ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे
बेर भारतीय बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे सूजन, कब्ज, एसिडिटी, गैस, पेट फूलने आदि समस्या को दूर किया जा सकता है। यदि, आपको काफी समय से कब्ज की समस्या है, तो ऐसे में फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।