Home Remedies For Constipation: मौसम में बदलाव आने से हमारे पूरे शरीर पर असर पड़ता है। इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम रहता है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई बार सेहत पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो जाता है। पाचन दुरूस्त रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट दोनों जरूरी है। इसके लिए कई लोग डॉक्टर की बिना सलाह के दवा लेना भी शुरू कर देते हैं, जो बाद में साइड इफेक्ट्स भी कर सकती हैं। इस समस्या का समाधान बताते हुए वेलनेस कंसल्टेंट, डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शीनम मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होनें खराब पाचन के लिए 3 घरेलू नुस्खो पर बात की है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस बारे में। लेकिन उससे पहले समझते हैं बदलते मौसम में कब्ज होने के क्या कारण हो सकते हैं -
कब्ज होने के कारण- Causes of Constipation
- तरल पदार्थो का कम सेवन जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
- खाने में फाइबर की कम मात्रा लेना।
- आंतो में घाव या चोट लगना।
- अक्सर भारी खाने का सेवन करना और मसालेदार चीजे खाना।
- लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ खास दवाओं का सेवन करना।
कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए उपाय - Home Remedies For Constipation In Hindi
मुनक्का और पपीता
मुनक्का में भरपूर मात्रा में लैक्सेटिव और फाइबर पाया जाता है, जो पेट में गैस, कब्ज, सूजन और पेट फूलने जैसी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। वहीं पपीते में पपैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन तेज करने में मदद कर सकता है।
रातभर 4 से 5 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट क्वार्टर प्लेट पपीते के साथ इसका सेवन करें। कुछ दिन तक ये चीजे लगातार अपनाएं और रिजल्ट देखें।
इसे भी पढ़े- कब्ज दूर करने के लिए इस तरह खाएं खसखस, अच्छे से साफ होगा पेट
टॉप स्टोरीज़
अलसी का सेवन
अलसी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें फाइबर, फैटी एसिड और लिगामेंट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो मल को पिघलाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए रोज एक चम्मच अलसी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आप अलसी का सेवन 2 तरीको से कर सकते हैं। पहला अलसी के पाउडर को गुनगुने दूध या पानी के साथ मिलाकर पीना। इसके अलावा रोटी तैयार करने के लिए आटा गूथते दौरान अलसी पाउडर मिलाना।
त्रिफला का सेवन करना
त्रिफला में तीन प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि जैसे कि आमला, बहेदा और हरद पाई जाती है, जो शरीर से टॉक्सिन निकाले और कब्ज से राहत पाने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। त्रिफला का सेवन पाउडर के रूप में ही फायदेमंद माना जाता है। कब्ज से राहत पाने के लिए यह आयुर्वेदिक औषधि बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। त्रिफला का सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर लें। इससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत पाने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़े- कब्ज दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 चूर्ण, रात को खाकर सोएं, सुबह होगा पेट साफ
अगर आप किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें। इसके साथ ही अगर आपको लंबे समय से पाचन से जुड़ी समस्या चल रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करना ज्यादा फायदेमंद होगा।
यहां देखें पोस्ट-
View this post on Instagram