Doctor Verified

पीरियड्स में वाटर रिटेंशन (शरीर में पानी जमा होना) होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

Water Retention In Periods: क्या पीरियड्स के दौरान आपका वजन भी अचानक बढ़ जाता है और हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है? यह वाटर रिटेंशन के कारण हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में वाटर रिटेंशन (शरीर में पानी जमा होना) होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

Water Retention In Periods Home Remedies In Hindi: पीरियड्स का समय हर महिला के लिए काफी मुश्किल भरा होता है। इस दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, कमजोरी, थकान और मितली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में कई महिलाएं वाटर रिटेंशन यानी शरीर में पानी जमा होने की समस्या से भी परेशान रहती हैं। जब शरीर पानी, अतिरिक्त फ्लूइड और सोडियम को होल्ड करने लगता है, तो इसे वाटर रिटेंशन कहते हैं। इससे टिश्यूज में पानी जमा होने लगता है, जिसके चलते शरीर के बाहरी अंग फूल जाते हैं।  पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने, नमक का ज्यादा सेवन करने या एनीमिया के कारण भी शरीर में पानी जमा हो सकता है। वाटर रिटेंशन की वजह से शरीर का वजन अचानक से बढ़ सकता है। साथ ही, इसके कारण हाथ-पैरों, पंजों, एड़ियों और पेट में दर्द और सूजन भी हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकती हैं। इस लेख में हम नई दिल्ली स्थित हिंदू राव हॉस्पिटल की गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ साक्षी पंगति से जानेंगे पीरियड्स के दौरान वाटर रिटेंशन के 5 घरेलू उपाय-

1. नमक और चीनी का कम सेवन करें 

वाटर रिटेंशन की समस्या होने पर नमक या चीनी का ज्यादा सेवन करने से बचें। दरअसल, मीठा या नमक के ज्यादा सेवन की वजह से टिश्यू पानी को स्टोर कर लेते हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी जमा होने लगता है। आपको दिनभर में लगभग 1 चम्मच से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अपने सलाद या सूप में ऊपर से नमक डालकर खाने बचें। प्रोसेस्ड और जंक फूड्स में भी सोडियम अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इन्हें खाने से परहेज करें।

2. सेब का सिरका

सेब का सिरका वाटर रिटेंशन की समस्या से निजात दिलाने में लाभकारी साबित हो सकता है। यह शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता है। शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पिएं। दिन में 2 से 3 बार इस मिश्रण का सेवन करने से वाटर रिटेंशन की परेशानी दूर हो सकती है। यह शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करेगा।

Periods-Water-Retention-Remedies

3. लहसुन 

पीरियड्स के दौरान वाटर रिटेंशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मूत्रवर्धक गुण होता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करके आप वाटर रिटेंशन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा, आप सुबह खाली पेट 2 से 3 लहसुन की कलियों को चबा सकते हैं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान होती है ब्लोटिंग की समस्या? तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

4. डैंडेलियन की चाय

डैंडेलियन यानी सिंहपर्णी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसमें मूत्रवर्धक गुण होता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। इससे वाटर रिटेंशन की समस्या को दूर कर सकती है। डैंडेलियन की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी को गर्म कर लें। फिर इसमें डैंडेलियन का पाउडर मिलाएं और 2 मिनट तक उबालें। फिर 2 से 3 घंटे के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इस चाय को पी जाएं।

5. सेंधा नमक

सेंधा नमक के पानी से नहाने से वाटर रिटेंशन की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें सोडियम और क्लोराइड मौजूद होते हैं, जो शरीर में पानी के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। इसमें एक कप सेंधा नमक मिलाएं। अब इस पानी से नहा लें। सेंधा नमक के पानी से नहाने से आपकी दिनभर की थकान भी दूर हो जाएगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानें इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय

पीरियड्स के दौरान वाटर रिटेंशन की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो एक्सपर्ट से पूछकर ही इनका इस्तेमाल करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में घुटनों के दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

Disclaimer