पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर कई बदलाव आते हैं। पीरियड्स क्रैम्प्स से लेकर मूड स्विंग्स तक, इस दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं पीरियड्स में कई महिलाओं को पेट फूलना और गैस होने की समस्या भी होने लगती हैं, जिसे पीरियड्स पीरियड्स ब्लोटिंग भी कहा जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया में करीब 90 प्रतिशत तक महिलाओं को पीरियड्स ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान हमारे हार्मोन्स में कई बदलाव आते हैं, जो शरीर में वॉटर रिटेशन और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का कारण बनने लगते हैं। इसके अलावा पीरियड्स में खराब खानपान भी ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ावा दे सकता है। तो आज इसी विषय पर बात करते हम ऐसे 5 घरेलू नुस्खो पर बात करेंगे, जिनके जरिए आप इस समस्या से जल्द आराम पा सकते हैं। तो चलिए आगे लेख में जानते हैं इस बारे में।
पीरियड्स ब्लोटिंग के लिए असरदार घरेलू उपाय (Home Remedies For Period Bloating)
1. काला नमक और जीरा
पीरियड्स ब्लोटिंग की समस्या में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में गुनगुने पानी में काला नमक और जीरा मिलाकर पीना काफी असरदार साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काला नमक और जीरा दोनों फायदेमंद माने जाते हैं। काले नमक खाना पचाने में मदद कर सकता है, तो वहीं जीरे के सेवन से गैस और पेट दर्द की समस्या में आराम मिलता है। इस नुस्खे के लिए गुनगुने पानी में एक चुटकी काला नमक और एक चुटकी जीरा पाउडर मिलाकर सेवन करें।
टॉप स्टोरीज़
2. कैमोमाइल की चाय का सेवन
कैमोमाइल की चाय पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग के लिए फायदेमंद माना जाती है। इसे कैमोमाइल नामक फूल से तैयार किया जाता है। इस नुस्खे के लिए कैमोमाइल फूल को 1 कप पानी या दूध में उलाबें और इसका सेवन घूंट-घूंट करके करें। इससे न सिर्फ गैस और अपच से राहत मिलेगी, बल्कि पीरियड्स क्रैम्प्स में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़े- Period Bloating: पीरियड्स शुरू होते ही पेट फूलने लगता है? अपनाएं ये घरेलू उपाय
3. हल्के-फुल्के व्यायाम करे
पीरियड्स के दौरान कई लोग शारीरिक व्यायाम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में उनका खाना पचने में समय लगता है, जो गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान हल्के-फुल्के व्यायाम जरूर करें। इसके अलावा आप खाना खाने के बाद थोड़ा वॉक भी कर सकती हैं।
4. पोटेशियम से भरपूर डाइट
पोटेशियम का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको अक्सर पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है, तो पीरियड्स से पहले पोटेशियम युक्त आहार का सेवन बढ़ा दें। इसके लिए आप केले, पालक, टमाटर, अनार, शकरकंद का सेवन कर सकती हैं। इन चीजों से सेवन में पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी और आपका पाचन भी बेहतर रहेगा।
इसे भी पढ़े- Bloating: ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण और आसान उपचार
5. इन चीजों पर लगाएं रोक
पीरियड्स ब्लोटिंग के दौरान फाइबर और पोटेशियम युक्त आहार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन वहीं कई चीजों का सेवन आपकी परेशानी बढ़ाने का कारण बन सकता है। पीरियड्स ब्लोटिंग की समस्या में चाय या कॉफी का सेवन ज्यादा न करें, क्योंकि इससे आपको गैस और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बाहर का तला-भूना और ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं, क्योंकि इनमें मौजूद रिफाइंड आपके पाचन को नुकसान कर सकता है।
अगर आपको पीरियड्स में हर बार ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो इस बात को नजरअंदाज न करें। इसका कारण किसी पोषक तत्व की कमी भी हो सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।